×

कप्तानी में रोहित का कीर्तिमान, न विराट, न धोनी कोई नहीं कर पाया है ऐसा

भारत की जीत के हीरो रहे हार्दिक पंड्या। जिन्होंने हाफ सेंचुरी लगाने के साथ-साथ चार विकेट भी लिए। हार्दिक को उनके खेल की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Published on - July 8, 2022 8:52 AM IST

क्रिकेट में कहते हैं कप्तानी 90 प्रतिशत स्किल और 10 प्रतिशत किस्मत का मेल होता है और उन 10 प्रतिशत के बिना 90 प्रतिशत काम नहीं करता। और लगता है कि रोहित शर्मा के साथ कम से कम अंतरराष्ट्रीय टी20 में तो ऐसा ही चल रहा है।

रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट में कोरोना के चलते नहीं खेले। और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने वापसी की। भारत ने पहले ही मैच में इंग्लैंड को 50 रन के बड़े अंतर से हराया।

इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। रोहित शर्मा लगातार 13 टी20 इंटरनैशनल जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

कप्तानी में रोहित का रिकॉर्ड शानदार है। इससे पहले कोई दूसरा कप्तान लगातार इतने टी20 इंटरनैशनल मैच नहीं जीता था। रोहित की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और अब इंग्लैंड को हराया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का विजय अभियान

TRENDING NOW

 

बनाम अंतर तारीख
बांग्लादेश 8 विकेट 7 नवंबर 2019
बांग्लादेश 30 रन 10 नवंबर 2019
न्यूजीलैंड 7 रन 2 फरवरी, 2020
न्यूजीलैंड 5 विकेट 17 नवंबर 2021
न्यूजीलैंड 7 विकेट 19 नवंबर 2021
न्यूजीलैंड 73 रन 21 नवंबर 2022
वेस्टइंडीज 6 विकेट 16 फरवरी 2022
वेस्टइंडीज 8 रन 18 फरवरी 2022
वेस्टइंडीज 17 रन 20 फरवरी 2022
श्रीलंका 62 रन 24 फरवरी 2022
श्रीलंका 7 विकेट 26 फरवरी 2022
श्रीलंका 6 विकेट 27 फरवरी 2022
इंग्लैंड 50 रन 7 जुलाई 2022