×

सचिन तेंदुलकर मुंबई टी-20 लीग के एंबेसेडर बने

6 टीमों के साथ ये लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 16, 2018 10:03 PM IST

प्रोबेबिलिटी स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को टी-20 मुंबई लीग का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया। ये लीग मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से मान्यता प्राप्त है। लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी। इसमें मुंबई की छह टीमें हिस्सा लेंगी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/australias-test-squad-arrive-in-south-africa-without-vice-captain-david-warner-686701″][/link-to-post]

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तेंदुलकर ने इस मौके पर कहा, ‘‘मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना हमेशा मेरा सौभाग्य रहा है। टी20 मुंबई लीग से ना केवल क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन होगा बल्कि इससे मुंबई के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को एक शानदार मंच भी मिलेगा।’’ प्रोबेबिलिटी स्पोट्र्स के सीईओ केदार मकानी ने सचिन का शुक्रिया करते हुए कहा, ‘‘टी20 मुंबई लीग के एंबेसेडर के रूप में सचिन का स्वागत करने में हमें खुशी हो रही है और यह हमारी खुशकिस्मती है।’’

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई-साउथ हैं।

TRENDING NOW

(एंजेसी के इनपुट के साथ)