Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com/hi की टीम की अगुआई कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया का 16 साल का अनुभव है. करियर की विधिवत श ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 21, 2025 2:12 PM IST
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में जुड़ने वाले हैं. आईपीएल के मेगा-ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर को कोई खरीदार नहीं मिला था. लेकिन वह लखनऊ सुपर जायंट्स में मोहसिन खान की जगह लेने वाले हैं. शुक्रवार को ऐसी खबरें आईं कि यह हरफनमौला खिलाड़ी जल्द ही आईपीएल से जुड़ने वाले हैं.
मुंबई के इस खिलाड़ी को पिछले साल सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुई नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था. लेकिन अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम से रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर जुड़ने वाले हैं.
ठाकुर टीम कैंप से जुड़ चुके हैं. वह नेट बॉलर के तौर पर टीम के साथ हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर टीम की तस्वीर में शार्दुल भी नजर आ रहे थे.
बनाम | तारीख | समय | Home/Away |
---|---|---|---|
दिल्ली कैपिटल्स | 24 मार्च | 07:30 बजे | Away |
सनराइजर्स हैदराबाद | 27 मार्च | 07:30 बजे | Away |
पंजाब किंग्स | 01 अप्रैल | 07:30 बजे | Home |
मुंबई इंडियंस | 04 अप्रैल | 07:30 बजे | Home |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 06 अप्रैल | 03:30 बजे | Away |
गुजरात टाइटंस | 12 अप्रैल | 03:30 बजे | Home |
चेन्नई सुपर किंग्स | 14 अप्रैल | 07:30 बजे | Home |
राजस्थान रॉयल्स | 19 अप्रैल | 07:30 बजे | Away |
दिल्ली कैपिटल्स | 22 अप्रैल | 07:30 बजे | Home |
मुंबई इंडियंस | 27 अप्रैल | 03:30 बजे | Away |
पंजाब किंग्स | 04 मई | 07:30 बजे | Away |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 09 मई | 07:30 बजे | Home |
गुजरात टाइटंस | 14 मई | 07:30 बजे | Away |
सनराइजर्स हैदराबाद | 18 मई | 07:30 बजे | Home |
आईपीएल में शार्दुल ने साल 2015 में डेब्यू किया था. उन्होंने अभी 95 मैचों में 94 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 9.23 का रहा है. वह साल 2018 और 2021 में खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे.
जहां तक मोहसिन खान की बात है तो बाएं हाथ का यह पेसर कई महीनों से चोट के चलते टीम से बाहर है. ट्रेनिंग के दौरान उनकी पिंडली में चोट लगने से बात और बिगड़ गई.
लखनऊ की टीम कई परेशानियों से जूझ रही है. उसके पेसर आकाश दीप, आवेश खान और मयंक यादव अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं.
लखनऊ सुपर जायंटस की टीम
निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.