×

शॉन मार्श ने तोड़ा 130 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

एडिलेड टेस्ट में मार्श 2 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ आउट हुए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 7, 2018 12:12 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श ने एडिलेड टेस्ट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे वो कभी याद नहीं करना चाहेंगे। भारत के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन 2 रन बनाकर आउट हुए मार्श 130 साल बाद लगातार छह पारियों में दहाई का आंकड़ा ना पार करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।

मार्श की पिछली छह टेस्ट पारियों में उनका स्कोर 7, 7, 0, 3, 4, 2 रहा है। एडिलेड टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में मार्श को आउट किया। ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने हॉफ वॉली गेंद कराई, जिसे मार्श थोड़ा पहले ही खेलने के लिए बढ़ गए और गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर विकेट पर जा लगी।

ये भी पढ़ें: ‘ऐसी डिफेंसिव माइंडसेट वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नहीं देखी’

मार्श को आउट करने वाली गेंद कुछ खास नहीं थी लेकिन उस गेंद के खिलाफ उनके शॉट सेलेक्शन पर सवालिया निशान जरूर खड़े होते हैं। मार्श की लगातार बड़े शॉट खेलने की कोशिशों और एडिलेड में स्पिन को मिल रही सफलता को देखते हुए ही कोहली ने दूसरे सेशन की शुरुआत ही अश्विन से की और सफल भी हुए। कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने कोहली की रणनीति की तारीफ करने के साथ ही मार्श की काफी आलोचना की।

TRENDING NOW

वॉन ने कहा, “वो गेंद क्यों नहीं छोड़ रहा है? ये कुछ भी नहीं था और इस पर उसने विकेट गंवा दिया। एक बार फिर शॉन मार्श की बल्लेबाजी में लय की कमी दिखी। उसे लय में आने के लिए बड़े शॉट खेलने पड़ते हैं। कोहली को ये पता था और उसने कहा, ‘आपको शॉट खेलना है तो ये आपके लिए चौका रखा है’। स्पिन के सामने तो ये विकेट देने की बात है। आप इसे संघर्ष नहीं कहेंगे लेकिन असल में ये संघर्ष ही है। उस गेंद में कुछ भी खतरनाक नहीं था।”