×

IND vs BAN: शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, खास क्लब में बनाई जगह

शुभमन गिल के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने दिसंबर 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 16, 2022 2:51 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ दिया। गिल के टेस्ट करियर का ये पहला शतक है जो उन्होंने 128 गेंदों पर पूरा किया। इस शतकीय पारी में गिल के बल्ले से 10 चौके और 2 छक्का निकला। गिल ने अपने 13वें टेस्ट मैच में पहला शतक लगाने का कारनामा किया।

यही नहीं, शुभमन गिल टेस्ट में शतक लगाने वाले 34वें भारतीय ओपनर बन गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा करने वाले वह 7वें भारतीय ओपनर हैं।

टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज:-

  • गौतम गंभीर
  • वसीम जाफर
  • दिनेश कार्तिक
  • शिखर धवन
  • मुरली विजय
  • मयंक अग्रवाल
  • शुभमन गिल

टेस्ट में शुभमन गिल का बेस्ट स्कोर

  • 110 vs बांग्लादेश (2022)
  • 91 vs ऑस्ट्रेलिया (2021)
  • 52 vs न्यूजीलैंड (2021)
  • 50 vs इंग्लैंड (2021)
  • 50 vs ऑस्ट्रेलिया (2021)

चायकाल तक शुभमन गिल 80 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने शुरुआती 17 रन के लिए 54 गेंदें खेली और फिर 66 गेंदों में अगले 62 रन अपने खाते में जोड़े। चायकाल के बाद अगली 28 गेंदों पर उन्होंने 20 रन के साथ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया।

शतक के दौरान गिल के रनों की रफ्तार

  • 54 गेंदों में पहले 17 रन, 0 चौके (S/r 31.48)
  • 66 गेंदों में अगले 63 रन, 8 चौके/1 छक्का (S/r 95.45)
  • 28 गेंदों में आखिरी 23 रन, 2 चौके/1 छक्का

शुभमन गिल के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने दिसंबर 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। पहले ही मैच में गिल ने 45 और नाबाद 35 रनों की पारी खेली थी। गिल ने अभी तक 13 मैच खेले हैं जिसकी 23 पारियों में 34.55 की औसत से 701 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है।

शुभमन गिल पिछले 6 महीनों में:-

  • पहला इंटरनेशनल शतक।
  • पहला ODI शतक।
  • पहला टेस्ट शतक
  • पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
  • पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
  • लगातार दो प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

 

TRENDING NOW