×

IND vs SA: भारत को 12 T20 मैचों के बाद मिली पहली हार, साउथ अफ्रीका ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

साउथ अफ्रीका का T20I क्रिकेट में ये सबसे बड़ा सफल रन चेज हैं। वहीं, भारत की ये लगातार 12 T20I जीतने के बाद पहली हार है।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - June 9, 2022 11:12 PM IST

साउथ अफ्रीका ने दिल्ली में खेले गए पहले T20I में भारत को 7 विकेट से पटखनी देते हुए 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीका के जीत के हीरो रहे रासी वान दर दुसें (75*) और डेविड मिलर (64*) रहे। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी हुई।

इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इशान किशन (76) की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसे साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 20वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया।

T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने आखिरी के 10 ओवरों (11-20) में 126 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 10 तक 3 विकेट पर 86 रन था और उसे जीत के लिए 126 की दरकार थी। पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। कंगारू टीम ने T20WC 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी के 10 ओवरों में 125 रन बनाए थे।

TRENDING NOW

साउथ अफ्रीका का T20I क्रिकेट में ये सबसे बड़ा सफल रन चेज हैं। वहीं, भारत की ये लगातार 12 T20I जीतने के बाद पहली हार है। इसके साथ ही भारत का लगातार 13 मैच जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।