×

चोट के बाद धोनी की वापसी रही नाकाम, बोल्ट की गेंद पर उड़ी गिल्लियां

टीम इंडिया मुश्किल में थी जब धोनी मैदान पर बल्लेबाजी करने आए। धोनी महज एक रन बनाकर कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हुए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 3, 2019 12:47 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तो मैच में बाहर बैठने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में खेलने उतरे। टीम इंडिया मुश्किल में थी जब धोनी मैदान पर बल्लेबाजी करने आए। धोनी महज एक रन बनाकर कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हुए।

वेलिंग्टन वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 17 रन के स्कोर पर टीम को तीन झटके लग चुके थे। शुभमन गिल के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने उतरे। धोनी महज एक रन ही बना पाए थे कि बोल्ट की एक बेहतरीन गेंद उनकी गिल्लियां ले उड़ी।

ट्रेंट बोल्ट की स्विंग से चकमा खा गए धोनी

महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने पहले से तैयारी कर रखी थी। बोल्ट और मैच हैनरी ने धोनी का विकेट लेने के लिए कई रिपर फेंकी। धौनी गेंद की लेंथ को पढ़ने में संघर्ष करते नजर आ रहे थे। 9.3 गेंद पर बोल्ट की एक गेंद ने उन्हें चकमा दे गई और वो बोल्ड हो गए। गेंद जिस तरह से स्विंग हुई और जैसे तेजी से अंदर आई धोनी के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

चोट की वजह से दो मैच से रहे थे बाहर 

महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पिछले दो मुकाबले में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। धोनी के मांसपेशी में खिंचाव था जिसकी वजह से उन्हें मैच से बाहर बैठना पड़ा।

बोल्ट ने चौथे मुकाबले में किया टीम इंडिया को ढेर

TRENDING NOW

भारत को सीरीज के चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ट्रेंट बोल्ड की धारदार गेंदबाजी के आगे महज 92 रन ही बना पाई थी। बोल्ट ने 21 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।