×

गूगल ने जारी की मोस्ट सर्च खिलाड़ियों की लिस्ट, विराट कोहली नंबर एक पर

मेसी और रोनाल्डो जैसे फुटबॉल सितारों को पीछे छोड़ कर हासिल किया मुकाम, खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में 5 क्रिकेटर

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 12, 2016 6:01 PM IST

विराट कोहली ने मेसी और रोनाल्डो जैसे सितारों को पीछे छोड़ते हुए गूगल की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है © Getty Images
विराट ने मेसी और रोनाल्डो जैसे सितारों को पीछे छोड़ते हुए गूगल की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है © Getty Images

क्रिकेट दुनिया में किस हद तक लोकप्रिय हो रहा है इस बात का अंदाजा गूगल की टॉप सर्च खिलाड़ियों की टॉप टेन लिस्ट से लगाया जा सकता है। सर्च जाइंट गूगल ने 2015 में सबसे ज्यादा सर्च किये गए खिलाड़ियों की सूची जारी की है। गूगल की इस सूची के हिसाब से विराट कोहली सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने लियोनल मेसी, सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी और क्रिस्टियानो रोनाल्डों जैसे सितारों को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में 5 क्रिकेटर खिलाड़ी है और ये पांचों भारतीय क्रिकेटर हैं। इन पांच भारतीय क्रिकेटरों के अलावा टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने भी मोस्ट सर्च खिलाड़ियों की सूची में अपना स्थान बनाया है। मेसी, रोनाल्डो जैसे फुटबॉल सितारों को पीछे छोड़ते हुए मौजूदा भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने टॉप की पोजीशन पर कब्जा जमाया है। ALSO READ : वार्न ने किसको दी अपनी सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम की कमान

गूगल की इस लिस्ट में दूसरा स्थान अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को मिला है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है, सचिन तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। भारतीय वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस सूची में चौथी पोजीशन पर विराजमान है। गूगल ने मोस्ट सर्च खिलाड़ियों की सूची में नंबर 5 पर फुटबॉल आइकान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नंबर 6 पर टेनिस स्टार रोजर फेडरर को रखा है। ALSO READ : रोहित शर्मा लांच करेंगे क्रिकेट कॉमिक सीरीज

TRENDING NOW

विम्बलडन का खिताब जीतने वाली भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा सबसे ज्यादा सर्च खिलाड़ियों की सूची में शामिल अकेली महिला खिलाड़ी हैं। उनको इस लिस्ट में 7वां स्थान मिला है। युवराज सिंह और रोहित शर्मा टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाने वाले दो अन्य क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा को 8वी और युवराज सिंह 9वीं पोजीशन पर हैं। इस लिस्ट में दसवां स्थान टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को मिला है। ALSO READ : राजनीति की पिच पर फ्लाप सचिन