×

श्रीलंका को 3-0 से हराने के बाद टीम इंडिया ने मनाया क्रिसमस, महेंद्र सिंह धोनी बने सैंटा

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज जीत ली है।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - December 25, 2017 1:46 PM IST

भारतीय टीम ने कल मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। श्रीलंका के दिए 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही लेकिन मैच में एक समय ऐसा आया जब भारत ने 109 पर 5 विकेट खो दिए थे। फिर मैदान पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी और पूरे वानखेड़े स्टेडियम में शोर बढ़ गया। धोनी ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया और क्रिसमस से एक दिन पहले भारत को क्लीन स्वीप का तोहफा दिया। मैच के बाद टीम इंडिया पूरी तरह क्रिसमस के रंग में नजर आई। वहीं धोनी सैंटा की टोपी पहने नजर आए।

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

 

भारतीय गेंदबाजों कुलदीप यादवऔर हार्दिक पांड्या ने मिलकर धोनी को सैंटा की टोपी पहनाई, इसके बाद दोनों ने धोनी के साथ खूब सारी सेल्फी ली। बीसीसीआई के आधिकारिक अकाउंट से टीम इंडिया के इस जश्न की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी अपलोड किए गए। धोनी को सैंटा बने देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वैसे देखा जाय को धोनी ने भारतीय टीम को कई ट्रॉफी दिलाई हैं तो वो ही टीम के सैंटा क्लॉज हैं।

 

 

TRENDING NOW

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने धोनी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलने का मौका दिया और धोनी ने भी कप्तान को निराश नहीं किया। धोनी ने टी20 सीरीज में खेले 3 मैचों में कुल 83 रन बनाए हैं। वहीं तीन मैचों की वनडे सीरीज में धोनी को केवल 2 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 72 रन जोड़े।