×

धोनी को बर्थडे पर श्रीसंत ने यूं दी बधाई कि अब फैन्स से पड़ रही गालियां, देखें VIDEO

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज़ एस श्रीसंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो धोनी को एक अलग अंदाज में बधाई देते नजर आ रहे हैं। हालांकि श्रीसंत का बधाई देने का ये तरीका माही के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Published on - July 7, 2022 6:30 PM IST

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर धोनी को उनके फैंस ही नहीं बल्कि पूरा क्रिकेट जगत जन्मदिन की बधाई दे रहा है। धोनी की गिनती क्रिकेट के सबसे महान कप्तानों और फिनिशर बल्लेबाजों में होती है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा सफलता का स्वाद चखा जिसमें 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। यही वजह है कि धोनी के प्रति फैंस की दीवानगी गजब की है।

इस बीच टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज़ एस श्रीसंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो धोनी को एक अलग अंदाज में बधाई देते नजर आ रहे हैं। हालांकि श्रीसंत का बधाई देने का ये तरीका माही के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। धोनी के फैंस इस वीडियो से इतना आहत हुए कि उन्होंने श्रीसंत को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

दरअसल, श्रीसंत ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने एक बड़ा सा कैप्शन लिखकर धोनी को 41वें जन्मदिन की बधाई दी। श्रीसंत ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “महेंद्र सिंह धोनी आपको जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। महान कप्तान, शानदार भाई जिसमे हमेशा मुझे हर मैच में सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया, लव यू भाई। आपको आउट करना बड़े की बात थी। किसी भी बल्लेबाज के खिलाफ फेंकी गई ये मेरी सबसे बेस्ट गेंद थी। वो भी मेरे बड़े भाई माही भाई को।”

श्रीसंत ने जो वीडियो शेयर किया है वो IPL 2009 का है जिसमें पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए श्रीसंत एक शानदार यार्कर गेंद पर धोनी को क्लीन बोल्ड करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद श्रीसंत को तेजी से बाउंड्री की ओर भागते हुए जश्न मनाते देखा जा सकता है।

TRENDING NOW