×

जो कारनामा सचिन और रोहित नहीं कर पाए वो यशस्वी जायसवाल ने कर दिखाया

यशस्वी ने 81वें ओवर में 240 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले 9वें बल्लेबाज बन गए।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Published on - June 17, 2022 3:27 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2021-22 के दूसरे सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। बेंगलुरु के जस्ट क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे इस मुकाबले के चौथे दिन यशस्वी ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा दिया। यशस्वी ने 81वें ओवर में 240 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले 9वें बल्लेबाज बन गए।

रणजी की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले मुंबई के बल्लेबाज

  • एस.एम. कादरी
  • उदय मर्चेंट
  • दत्तू फडकर
  • विनोद कांबली
  • सचिन तेंदुलकर
  • रोहित शर्मा
  • अजिंक्य रहाणे
  • वसीम जाफर
  • यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का रणजी ट्रॉफी 2021-22 में ये लगातार तीसरा शतक है। इसके साथ ही वह मुंबई के दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार 3 शतक जड़ने का कारनामा रणजी ट्रॉफी में किया है। इससे पहले गुलाम पारकर ने ये कमाल मुंबई के लिए किया था। दिलचस्प बात ये है कि रोहित और सचिन भी मुंबई के लिए ये कारनामा नहीं कर पाए।

TRENDING NOW

जायसवाल ने इससे पहले उत्तराखंड के खिलाफ दूसरे क्वॉर्टर फाइनल की दूसरी पारी में 150 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली थी और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। इस सीजन यशस्वी के बल्ले से 2 मैचों की 4 पारियों में 390 रन आ चुके है। इस दौरान उनका औसत 130 का है।