×

WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स, भारत का है दबदबा

इस लिस्ट में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने डब्ल्यूटीसी 2023-25 के चक्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

Rohit and Jaiswal batting during a Test match

Image Credit: BCCI X

Most sixes in wtc 2023-25 : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. इसके रोमांच को देखते हुए हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

Jaiswal scoring a Test fifty

1. यशस्वी जायसवाल

भारत के युवा सलामी यशस्वी जायसवाल ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 में अब तक 20 टेस्ट पारियों में बल्लेबाजी की है. इनमें उनके बल्ले से 32 छक्क निकले हैं. यशस्वी से ज्यादा छक्के किसी भी बल्लेबाज ने मौजूदा चक्र में नहीं लगाए हैं.

2. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 में 24 पारियों में बल्लेबाजी करने उतरे हैं. इनमें उनके बल्ले से 22 छक्के निकले हैं.

TRENDING NOW


3. कमिंदु मेंडिस

श्रीलंकाई बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस ने 12 पारियों में 19 छक्के लगाए हैं. मेंडिस के लिए डब्ल्यूटीसी का मौजूदा चक्र कमाल का जा रहा है.

Rohit-Sharma

4. रोहित शर्मा

छक्के की बात हो और उसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम ना हो यह हो नहीं सकता. भारतीय कप्तान ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी के चक्र में 20 पारियों में 17 छक्के लगा चुके हैं.

5. शुभमन गिल

लिस्ट में पांचवें स्थान पर भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम आता है. गिल ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 के चक्र में 20 टेस्ट पारियों में 16 छक्के लगाए हैं.

trending this week