×

यह है IPL का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी, जब भी लगाई हाफ सेंचुरी MI को मिली हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच को जीतकर बेंगलुरु ने सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. वहीं मुंबई इंडियंस की यह चौथी हार थी. पांच बार की चैंपियन टीम इस बार बिलकुल भी लय में नहीं दिख रही...

hardik tilak

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच को जीतकर बेंगलुरु ने सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. वहीं मुंबई इंडियंस की यह चौथी हार थी. पांच बार की चैंपियन टीम इस बार बिलकुल भी लय में नहीं दिख रही है.

Tilak Varma Hardik Pandya
Tilak Varma Hardik Pandya

हर कोई देना चाहता है योगदान

खेल कोई भी हो हर खिलाड़ी अपनी टीम के लिए योगदान करना चाहता है. वह चाहता है कि वह अपनी टीम को जीत दिलाए. क्रिकेट की बात करें तो गेंदबाज टीम के लिए विकेट लेना चाहता है और बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता है.

मुंबई इंडियंस का बदकिस्मत खिलाड़ी

लेकिन क्या हो अगर ऐसा रिकॉर्ड सामने आए कि कोई बल्लेबाज जब भी हाफ सेंचुरी लगाए उसकी टीम हार जाए. ऐसा अभागा खिलाड़ी आईपीएल में है. और वह मुंबई इंडियंस की टीम का खिलाड़ी तिलक वर्मा है.

Tilak Varma

TRENDING NOW


वर्मा ने 2022 में किया डेब्यू

मुंबई इंडियंस के लिए साल 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने मुंबई के लिए 43 मैचों में 39.61 के औसत और 144.74 के स्ट्राइक रेट से 1307 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने सात हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

तिलक वर्मा ने आईपीएल में लगाईं सात हाफ सेंचुरी

बाएं हाथ के तिलक वर्मा ने आईपीएल करियर में मुंबई के लिए जो सात हाफ सेंचुरी लगाई हैं वह भी टीम की जीत में काम नहीं आईं. जी, यह हैरानी की बात है कि जब भी वर्मा ने हाफ सेंचुरी लगाई है उनकी टीम मैच नहीं जीती है.

तिलक वर्मा की आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए हाफ सेंचुरी

61 बनाम राजस्थान रॉयल्स, साल 2022 – मुंबई इंडियंस की हार

51* बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, साल 2022 – मुंबई इंडियंस की हार

84* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, साल 2023 – मुंबई इंडियंस की हार

64 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, साल 2024 – मुंबई इंडियंस की हार

65 बनाम राजस्थान रॉयल्स, साल 2024 – मुंबई इंडियंस की हार

64 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, साल 2024 – मुंबई इंडियंस की हार

56 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, साल 2025 – मुंबई इंडियंस की हार

RCB beat MI

क्या रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो, विराट कोहली के 67 और कप्तान रजत पाटीदार की हाफ सेंचुरी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच विकेट पर 221 रन का स्कोर बनाया. इस स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट पर 209 रन ही बना सकी.

trending this week