×

पहले टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 9, 2016 10:48 PM IST

भारतीय टीम का इस साल अपनी सरजमीं पर यह पहला  मैच है  © Getty
भारतीय टीम का इस साल अपनी सरजमीं पर यह पहला मैच है © Getty

नमस्कार, आदाब, गुड ईवनिंग! क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच का आंखों  देखा हाल लेकर मैं देवव्रत वाजपेयी आपकी खिदमत में हाज़िर हूं। मैं इस मैच की हर छोटी और बड़ी खबर से आपको रूबरू कराऊंगा। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटी भारतीय टीम का अपनी सरजमीं पर इस साल यह पहला मैच है। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम श्रीलंका को भी बेरंग लौटाने की पूरी कोशिश करेगी। आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए भारत और श्रीलंका ने अपने  कुछ  महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम दिया है। भारतीय टीम  इस सीरीज में उन खिलाड़ियों का चुनाव करना चाहेगी जिन्हें आगामी एशिया कप और टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश का परमानेंट सदस्य बनाया जाए। भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 पुणे लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें…

भारत और श्रीलंका के बीच पुणे में खेले गए पहले टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त भी हासिल कर ली। श्रीलंका की ओर से दिनेश चंडीमल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। इसके पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही जब रोहित शर्मा ओवर की दूसरी ही गेंद पर अपना पहला मैच खेल रहे कसुन रजिथा को शू्न्य के कुल योग पर अपना विकेट दे बैठे।

इसके पहले की भारतीय पारी संभल पाती अजिंक्य रहाणे भी उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर एक गैर जिम्मेदाराना स्ट्रोक खेलकर चलते बने। बहरहाल, रैना ने धवन के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच धवन बड़ा स्ट्रोक खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद तो जैसे विकटों की झड़ी सी लग गई और बल्लेबाज ‘तू चल मैं आता हूं’ कि तर्ज पर बल्लेबाजी करने लगे। भारत ने अपने अंतिम सात विकेट महज 69 रनों पर गंवा दिए और इस तरह भारतीय पारी कुल 18.5 ओवरों में 101 रनों पर धराशाई हो गई।

सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि भारतीय पारी में कुल 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कप्तान धोनी का फ्लॉप शो यहां भी जारी रहा और उन्होंने मात्र 2 रन बनाए। युवराज 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से सर्वाधिक रन आर. अश्विन ने बनाए। अश्विन अंत तक 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की युवा टीम ने भारतीय बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिए। श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा और दसुन शनाका ने 3-3 विकेट लिए। वहीं दुसामंथ चमीरा ने दो विकेट लिए। सचित्रा सेनानायके को एक विकेट मिला।

जवाब में भारतीय लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम ने अपना पहला विकेट तो पहले ओवर में गंवा दिया था। लेकिन भारतीय गेंदबाज इस क्रम को बरकरार नहीं रख पाए और अंततः भारत यह मैच 5 विकेट से हार गया। भारत की ओर से आशीष नेहरा और आर. अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं सुरेश रैना ने एक विकेट लिया।

पहले टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया

लाइव स्कोर श्रीलंका 105/5, 18 ओवर, बल्लेबाजी: सेकुगा प्रसन्ना 3*(4), मिलिंदा सिरिवर्धना 21*(14)  [भारत 101]: अब दूसरे छोर से एक और परिवर्तन जसप्रीत बुमराह लौटते हुए। बुमराह की पहली दो गेंदों पर दो रन बने। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर प्रसन्ना ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया। ओहोहो…पांचवीं गेंद पर बड़ा छक्का मारते हुए सिरिवर्धना। अंतिम गेंद पर सिरिवर्धना ने डीप मिड विकेट  का चौका लगाकर श्रीलंका को 5 विकेट से पहले टी20 मैच में भारत पर जीत दिलवाई।

लाइव स्कोर श्रीलंका 92/5, 16 ओवर, बल्लेबाजी: सेकुगा प्रसन्ना 1*(1), मिलिंदा सिरिवर्धना 10*(11)  [भारत 101]: पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों, मैच के अंतिम क्षणो में ट्विस्ट आता हुआ। अश्विन ने भारत को पांचवीं सफलता दिलवाई। शनाका को अश्विन ने रैना के हाथों झिलवाया। ओवर से 2 रन। अंतिम 18 गेंदों में श्रीलंका को 10 रनों की दरकार।

शनाका c रैना b अश्विन 3(8)

लाइव स्कोर श्रीलंका 90/4, 16 ओवर, बल्लेबाजी: दसुन शनाका 3*(5), मिलिंदा सिरिवर्धना 9*(9)  [भारत 101]: दूसरे छोर से पांड्या गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटे। पहली गेंद पर सिरीवर्धना ने लेग बाई का एक रन लिया। तीसरी गेंद पांड्या ने वाइड फेंकी। तीसरी गेंद पर शनाका ने दो रन बनाए। पांचवीं गेंद पर शनाका ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर लेग बाई का एक रन। इस तरह ओवर से कुल 6 रन। श्रीलंका को अंतिम 24 गेंदों में 12 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर श्रीलंका 84/4, 15 ओवर, बल्लेबाजी: दसुन शनाका 0*(1), मिलिंदा सिरिवर्धना 9*(7) [भारत 101]: ओहोहो..अब चंडीमल रंग में, रैना की बखिया उधेड़ते हुए। रैना की पांचवीं गेंद पर वह अपनी क्रीज से बाहर निकले, हालांकि गेंद अच्छी तरीके से बल्ले में आई नहीं, लेकिन शॉट में शक्ति इतनी जरूर थी कि वह लॉन्ग ऑफ को पार कर सके। इस तरह से श्रीलंका अपने स्कोर के बहुत करीब पहुंचता हुआ। पांचवीं गेंद पर रैना ने चंडीमल को lbw आउट कर दिया। श्रीलंका को 30 गेंदों में 18 रनों की दरकार।

चंडीमल lbw b रैना 35(35)

 लाइव स्कोर श्रीलंका 76/3, 14 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 27*(30), मिलिंदा सिरिवर्धना 9*(7)  [भारत 101]:  अब सिरिवर्धना ने अश्विन को निशाना बनाया और उनके ओवर की तीसरी गेंद पर मिड विकेट का चौका लगाया। डीप में कोई फील्डर ही नहीं था और गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर। ओवर से 7 रन। अब 36 गेंदो में 26 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर श्रीलंका 69/3, 13 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 25*(28), मिलिंदा सिरिवर्धना 4*(3)  [भारत 101]:  दूसरे छोर से गेंदबाजी में परिवर्तन सुरेश रैना आए। रैना के ओवर से 5 रन। भारत को ब्रेक थ्रू की दरकार। श्रीलंका को 42  गेंदों में 33  रनों की दरकार।

लाइव स्कोर श्रीलंका 64/3, 12 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 23*(24), सिरिवर्धना 1*(1) [भारत 101]: अश्विन ने आते ही भारत को सफलता दिलवाई। अपने ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक नजर आ रहे कपुगेदरा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। ओवर से 4 रन। अब श्रीलंका को 48 गेंदों में 38 रनों की जरूरत।

कपुगेदरा lbw b अश्विन 25(26)

लाइव स्कोर श्रीलंका 60/2, 11 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 22*(22), चमारा कपुगेदरा 23*(23)  [भारत 101]: श्रीलंकाई बल्लेबाज रंग में। जडेजा की दूसरी गेंद पर कपुगेदरा ने स्कवेयर ऑफ द विकेट आकर चौका लगाया और अगली गेंद पर एक रन लिया। चंडीमल ने उनकी अंतिम गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से गगनचुंबी छक्का लगाया। भारत के हाथ से मैच फिसलता हुआ। ओवर से 12  रन।

लाइव स्कोर श्रीलंका 48/2, 10 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 15*(19), चमारा कपुगेदरा 18*(20) [भारत 101]: पांड्या दूसरे छोर से गेंदबाजी के लिए फिर से आए। कपुगेदरा ने पांड्या को एक बार फिर से निशाना बनाया और चौका लगाया। वह यहीं नहीं रुके और अंतिम गेंद पर एक और बेहतरीन चौका लगाया। भारत के लिहाज से बेहद खराब ओवर। स्कोर को देखते हुए भारत इस तरह के ओवर झेलने की स्थिति में नहीं। ओवर से 9 रन।

लाइव स्कोर श्रीलंका 39/2, 9 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 14*(17), चमारा कपुगेदरा  10*(16) [भारत 101]: जडेजा की पहली पांच गेंदों में सिर्फ एक रन बना था, लेकिन अंतिम गेंद पर कपुगेदरा ने गेंद को स्कवेयर लेग के पीछे कट कर दिया और दौड़कर 2 रन लिए। इस तरह ओवर से कुल 3 रन। अब 66 गेंदों में 63 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर श्रीलंका 36/2, 8 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 13*(14), चमारा कपुगेदरा  8*(13) [भारत 101]: दूसरे छोर से पांड्या गेंदबाजी आक्रमण में आए। उनकी चौथी गेंद जो ऑफ स्टंप के बाहर फुल थी कपुगेदरा ने चौका लगाया। ओवर से 5 रन।

लाइव स्कोर श्रीलंका 31/2, 7 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 12*(13), चमारा कपुगेदरा 4*(8) [भारत 101]: गेंदबाजी में परिवर्तन दूसरे छोर से जडेजा आक्रमण में। पहली पांच गेंदों पर मात्र दो रन बने। अंतिम गेंद पर एक रन। ओवर से मात्र तीन रन। धोनी ने पावरप्ले के बाद तुरंत जडेजा को लगाया। आशा की जा रही है कि अश्विन भी जल्दी ही नजर आएंगे। बहरहाल मैच 60:40

लाइव स्कोर श्रीलंका 28/2, 6 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 10*(9), चमारा कपुगेदरा 3*(6) [भारत 101]: बुमराह ने आज बेहद किफायती गेंदबाजी की है। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। चौथी गेंद को कपुगेदरा ने थर्डमेन की ओर खेलकर एक रन लिया।  बेहतरीन लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए बुमराह। लगातार बल्लेबाज को छका रहे हैं। ओवर से मात्र 2 रन।

लाइव स्कोर श्रीलंका 26/2, 5 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 9*(7), चमारा कपुगेदरा 2*(2) [भारत 101]: नेहरा ने भारत को अपने ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरी सफलता दिलवाई। मैच औंधे मुंह गिरता हुआ। नेहरा की चौथी और पांचवीं गेंदों पर एक-एक रन बने। अंतिम गेंद पर भी एक रन। ओवर से कुल 5 रन।

गुनाथिलिका c धवन b नेहरा 9(18)

लाइव स्कोर श्रीलंका 21/1, 4 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 8*(6), दनुष्का गुनाथिलिका 7*(15) [भारत 101]: बुमराह का किफायती शो इस ओवर में भी देखने को मिला। ओवर से सिर्फ 4 रन। श्रीलंका को अगले 16 ओवरों में 81 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर श्रीलंका 17/1, 3 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 5*(4), दनुष्का गुनाथिलिका 6*(11) [भारत 101]: नेहरा की गेंदों में  स्विंग नजर आ रहा है। लगातार बल्लेबाज को लुभा रहे हैं। यह अच्छी रणनीति। दूसरी गेंद पर चंडीमल ने एक रन लिया। ओहोहो…गुनथिलिका ने नेहरा की अगली गेंद पर डीप मिड विकेट का छक्का लगाया। अश्विन को लगा कि वे कैच ले लेंगे, लेकिन गेंद उनके सिर के ऊपर से 6 रनों के लिए निकल गई। अंतिम दो गेंदों में कोई रन नहीं। ओवर से कुल 7 रन। 

लाइव स्कोर श्रीलंका 10/1, 2 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 4*(2), दनुष्का गुनाथिलिका 0*(7) [भारत 101]:  दूसरा ओवर बुमराह फेंकने के लिए आए। लाइन पर गेंदबाजी करते हुए बुमराह। पहली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं दिया और अंतिम गेंद भी डॉट। इस तरह बुमराह का ओवर मेडेन रहा। भारत अब यहां से मैच में पकड़ बना सकता है। एक और ब्रेक थ्रू की जरूरत।

लाइव स्कोर श्रीलंका 10/1, 1 ओवर, बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 4*(2), दनुष्का गुनाथिलिका 0*(1) [भारत 101]:  नेहरा की दूसरी गेंद पर डिकवेला ने चौका लगाया। अगली गेंद पर आउट। नेहरा ने निरोशन डिकवेला को धवन के हाथों झिलवाया। अगली गेंद पर गुनाथिलिका ने लेग बाई का एक रन लिया। अंतिम गेंद पर चंडीमल ने थर्डमेन का चौका लगाया इस तरह ओवर से 10 रन। अंतिम गेंद पर चंडीमल का एक बारीकी कैच रहाणे ने छोड़ा। गेंद उनकी उंगलियों को छूती हुई सनसनाती हुई सीमा रेखा के पार चली गई।

निरोशन डिकवेला c धवन b नेहरा 4(3)

इनिंग्स ब्रेक 

भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद लचर बल्लेबाजी की और गैर-जिम्मेदाराना स्ट्रोक खेलकर अपने विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम से ये आशाएं तो कतई नहीं थी। भारतीय टीम ने श्रीलंका की  नई नवेली टीम को कमजोर समझा और इसी का खामियाजा देखने को मिला कि भारतीय टीम 18.5 ओवरों में 101 रनों पर सिमट गई  और अपने पूरे 20 ओवर तक नहीं खेल पाई। इस मैच में भारत के मात्र तीन बल्लेबाज ही दहाई आंकड़ा छू पाए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 31* रन बनाए। वहीं रैना ने 20 व युवराज सिंह ने 10 रनों की पारी खेली। भारतीय बल्लेबाज शुरू से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे घुटने टेंकते नजर आए और सभी ने एक-एक करके अपने हथियारर डाल दिए। कप्तान धोनी का फ्लॉप शो यहां भी बरकरार रहा और उन्होंने मात्र दो रन बनाए।  श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा और दसुन सनाका ने  3-3 विकेट लिए। वहीं दुसामंथ चमीरा ने दो व सुचित्रा सेनानायके ने एक विकेट लिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे भारतीय गेंदबाज इस छोटे से लक्ष्य को बचा पाते हैं।

लाइव स्कोर भारत 101, 18.4 ओवर, बल्लेबाजी: आशीष नेहरा 6*(16), रविचंद्रन अश्विन 31*(24): चमीरा के ओवर की तीसरी गेंद पर नेहरा ने बाई के 2 रन लेकर भारत के 100 रन पूरे किए। अगली ही गेंद पर नेहरा आउट। अगली गेंद पर बुमराह रन आउट। इसी के साथ भारत की पारी 188.5 ओवर में 101 रनों पर सिमटी।

नेहरा c सिरीवर्धना b चमीरा 6(19)

 लाइव स्कोर भारत 97/8, 18 ओवर, बल्लेबाजी: आशीष नेहरा 6*(16), रविचंद्रन अश्विन 29*(22): ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने थर्ड मेन का चौका लगाया। नेहरा का टी20 में उच्चतम स्कोर 22 है और कुल रन 27 हैं और ये सभी रन श्रीलंका के खिलाफ आए हैं। पारी के 18वें ओवर से 7 रन।

लाइव स्कोर भारत 90/8, 17 ओवर, बल्लेबाजी: आशीष नेहरा 5*(14), रविचंद्रन अश्विन 24*(18):  पहली गेंद पर अश्विन ने एक रन लिया। अश्विन स्ट्राइक  लेने के लिए अधीर नजर आए जब नेहरा  ने तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बनाया। भला नेहरा कर भी क्या सकते हैं। अगली गेंद पर नेहरा ने एक रन लिया और अश्विन को स्ट्राइक पर लाया। पांचवीं गेंद पर अश्विन बीट हुए। अंतिम गेंद पर थर्ड मेन का चौका। ओवर से 6 रन।

लाइव स्कोर भारत 84/8, 16 ओवर, बल्लेबाजी: आशीष नेहरा 4*(11), रविचंद्रन अश्विन 19*(15):  प्रसन्ना गेंदबाजी के लिए आए। अश्विन जानते हैं कि अगर यहां से पूरे 20 ओवर खेलने हैं तो संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। वही करते हुए। ओवर में रक्षात्मक रवैया अपनाया। ओवर से 4 रन।

लाइव स्कोर भारत 80/8, 15 ओवर, बल्लेबाजी: आशीष नेहरा 2*(7), रविचंद्रन अश्विन 17*(13):  परेरा गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटे। पहली गेंद पर अश्विन ने एक रन बनाया। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं। अंतिम गेंद को कवर में खेलकर परेरा ने एक रन लिया। ओवर से 2 रन।

लाइव स्कोर भारत 78/8, 14 ओवर। बल्लेबाजी: रविचंद्रन अश्विन 16*(12),  आशीष नेहरा 1*(2) : ओहोहो…भारत का आठवां विकेट गिरा, जडेजा आउट। अश्विन ने सेनानायके की चौथी गेंद पर चौका लगाया। ओवर से 6 रन।

जडेजा lbw b सेनानायके 6(9)

लाइव स्कोर भारत 72/7, 13 ओवर। बल्लेबाजी: रविचंद्रन अश्विन 11*(9), रविंद्र जडेजा 6*(8): अश्विन ने शनाका की पहली ही गेंद पर फाइन लेग का चौका लगाया। दूसरी गेंद पर मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद को जडेजा ने स्वीपर कवर की ओर खेलकर एक रन लिया। अगली गेंद को अश्विन ने प्वाइंट की ओर खेलकर एक रन लिया। ओहोहो…अश्विन बाल बाल बचे। अगर डायरेक्ट थ्रो होता तो वे आउट हो जाते।

लाइव स्कोर भारत 64/7, 12 ओवर। बल्लेबाजी: रविचंद्रन अश्विन 5*(5), रविंद्र जडेजा 4*(6): पहली गेंद पर जडेजा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर अश्विन ने मिड विकेट की जानिब से चौका लगाया। क्या भारत 100 के पार पहुंच पाएगा? यह एक बहुत बड़ा सवाल है। अश्विन ने कई मौकों पर भारत को संकट से उबारा है। इस मैच में भी भारत को अश्विन से उम्मीदें।  ओवर से 6 रन।

लाइव स्कोर भारत 58/7, 11 ओवर। बल्लेबाजी: , रविंद्र जडेजा 3*(5): शनाका की पहली तीन गेंदों पर तीन रन बने। अब दारोमदार इन दोनोंं बल्लेबाजों पर। चौथी गेंद को जडेजा ने थर्डमेन की ओर खेलकर 1 रन बनाया। पांचवीं  गेंद पर कोई रन नहीॆ। अंतिम गेंद पर पांड्या भी आउट। शनाका ने अब तक 3 तीन विकेट लिए हैं।

पांड्या lbw b शनाका 2(6) 

लाइव स्कोर भारत 54/6, 10 ओवर। बल्लेबाजी: हार्दिक पांड्या 1*(3), रविंद्र जडेजा 1*(2): पहली गेंद पर युवराज ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर पांड्या ने एक रन लिया। अब युवराज भी आउट। चमीरा की 149 किमी/घंटा की रफ्तार की गेंद को युवराज सीधे चमीरा के हाथ में खेल बैठे। ओवर से मात्र 3 रन। भारत गंभीर स्थिति में।

युवराज c & b चमीरा 10(14)

लाइव स्कोर भारत 51/5, 9 ओवर। बल्लेबाजी: हार्दिक पांड्या 0*(0), युवराज सिंह 9*(11): पहली गेंद पर रैना का कैच छूटा। दूसरी गेंद पर रैना आउट। धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। धोनी ने तीसरी गेंद पर दो रन लिए। धोनी आउट। चौथी गेंद पर धोनी भी आउट। नए बल्लेबाज हार्दिक पांड्या क्रीज पर। ओवर से 4 रन।

धोनी c डिकवेल्ला b शनाका 2(2)

रैना b दसुन शनाका 20(20)

लाइव स्कोर भारत 47/3, 8 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 18*(18), युवराज सिंह 9*(11): सेनानायके ने पहली गेंद वाइड फेंकी। दूसरी गेंद को रैना ने शॉर्ट थर्डमेन की ओर खेलकर एक रन लिया। अगली गेंद पर युवराज ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रैना ने एक रन लिया। ओवर से 4 रन।

लाइव स्कोर भारत 43/3, 7 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 16*(14), युवराज सिंह 8*(9): दूसरे छोर से चमीरा गेंदबाजी परिवर्तन के तौर पर आए। पहली गेंद पर युवराज बीट हुए। दूसरे गेंद पर कोई रन नहीं। लगा जैसे वह युवराज को टेस्ट कर रहे हों। तीसरी गेंद पर भी युवराज बीट हुए। यह एक गुडलेंथ गेंद थी जो ऑफ स्टंप के बहुत करीब थी। चौथी गेंद को युवराज ने डीप स्कवेयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद वाइड। पांचवीं गेंद को रैना ने थर्डमेन की ओर खेलकर एक रन लिया। अंतिम गेंद पर युवराज चमीरा के पेस से बीट हुए।

लाइव स्कोर भारत 40/3, 6 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 15*(13), युवराज सिंह 7*(4): दूसरे छोर से चमीरा गेंदबाजी परिवर्तन के तौर पर आए। पहली गेंद पर युवराज बीट हुए। दूसरे गेंद पर कोई रन नहीं। लगा जैसे वह युवराज को टेस्ट कर रहे हों। तीसरी गेंद पर भी युवराज बीट हुए। यह एक गुडलेंथ गेंद थी जो ऑफ स्टंप के बहुत करीब थी। चौथी गेंद को युवराज ने डीप स्कवेयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद वाइड।

लाइव स्कोर भारत 40/3, 6 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 15*(13), युवराज सिंह 7*(4): युवराज सिंह ने आते ही सेनानायके की दूसरी गेंद पर स्ट्रेट का छक्का लगाया। ओवर से 8 रन।

लाइव स्कोर भारत 32/3, 5 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 15*(11), : रजिथा की दूसरी गेंद पर रैना ने शॉर्ट फाइन लेग के सर के ऊपर से चौका लगाया। अगली गेंद पर रैना ने मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच से छक्का लगाया। चौथी गेंद को रैना ने थर्ड मेन की ओर खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद को धवन ने बैकवर्ड स्कवेयर लेग पर खेलकर दो रन लिए।  अंतिम गेंद पर धवन आउट। धवन c गुनाथिलिका b रजिथा 9(13)

लाइव स्कोर भारत 19/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 4*(7) , शिखर धवन 7*(11): पिछला ओवर मेडेन फेंकने वाले परेरा की पहली ही गेंद पर धवन ने गगनचुंबी छक्का लगाया। शायद अब वह रन रेट बढ़ाना चाहते हैं। तीसरी गेंद पर लेग बाई का एक रन लिया। अगली गेंद परेरा की वाइड रही। पांचवीं गेंद को मिड ऑफ पर खेलकर रैना ने एक रन लिया।  इस करह ओवर से 9 रन।

लाइव स्कोर भारत 10/2, 3 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 3*(5) , शिखर धवन 1*(7): रजिथा की पहली गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद को थर्डमेन की ओर खेलकर रैना ने एक रन लिया। यह एक आसान कैच था जिसे गुनथिलिका ने छोड़ दिया। इस तरह रैना को जीवनदान मिलता हुआ। अगली गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेलकर धवन ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद को रैना ने मिडविकेट की ओर खेलकर 2 रन लिए। इस तरह9 ओवर से कुल 5 रन बने।

लाइव स्कोर भारत 5/2, 2 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 0*(0) , शिखर धवन 0*(6): दूसरे ओवर को थिसारा परेरा फेंकने को आए। परेरा की पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। दूसरे छोर पर सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए आए हैं।  तीसरी गेंद पर धवन के खिलाफ परेरा ने एलबीडब्ल्यू की जबरदस्त अपील की। परेरा का ओवर मेडेन रहा। श्रीलंकाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए हुए।

लाइव स्कोर भारत 5/2, 1 ओवर। बल्लेबाजी: , शिखर धवन 0*(0): श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा ने गेंदबाजी की शुरुआत की।  मैच की दूसरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगता हुआ। रोहित आउट। नए नवेले रजिथा की गेंद को रोहित हवा में खेल बैठे और तीस गज के घेरे के अंदर चमीरा ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा। तीसरे नंबर पर रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए हैं। रहाणे ने रजिथा के ओवर की पांचवीं गेंद पर थर्ड मेन बाउंड्री का खूबसूरत चौका लगाया। अंतिम गेंद पर रहाणे भी आउट। निछच्त तौर पर भारतीय पारी संकट में।

रहाणे c चंडीमल b रजिथा 4(4)

रोहित c चमीरा b रजिथा 0(2)

भारत(अंतिम एकादश): महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका(अंतिम एकादश): दिनेश चांदीमल (कप्तान), दुसमंथ चमीरा, निरोशन डिकवेल्ला(विकेटकीपर), दनुष्का गुनाथिलिका, सिकूगे प्रसन्ना, मिलिंदा सिरिवर्धना, चमारा कपुगेदरा, थिसारा परेरा, दसुन शनाका, सचित्रा सेनानायके, कसुन रजिथा।

 टॉस अपडेट: श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला

पिच  रिपोर्ट: पिच पर अच्छी घास है। ऐसे में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सहायता मिल सकती है। वहीं ओस भी मैच में निर्णयक मोड़ ला सकती है। इस मैदान पर रन बनने के ज्यादा आसार नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर श्रीलंका अपने कुछ नए चेहरों को टेस्ट करना चाहेगी। चोट के कारण उनके कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को सीरीज से किनारा करना पड़ा है। बहरहाल, दिनेश चंडीमल की अगुआई  में श्रीलंका की नई  नवेली टीम हर मौके को भुनाने के लिए तत्पर है। इस मैच में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के निचले मध्यक्रम को जाहिर तौर पर कसौटी पर खरा उतारना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टी20 सीरीज में निचले मध्यक्रम को खेलने का  मौका ही नहीं मिला था। भारत के पास निचले मध्यक्रम में रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और खुद धोनी हैं।

दोनोंं टीमें:

भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, पवन नेगी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

TRENDING NOW

श्रीलंका: दिनेश चांदीमल (कप्तान और विकेटकीपर),दुसमंथ चमीरा, निरोशन डिकवेल्ला (विकेटकीपर), तिलकरत्ने दिलशान, मिलिंडा सिरिवर्धना, असेला गुणरत्ने, दनुष्का गुनाथिलिका, चामरा कपुगेदेरा, थिसारा परेरा, बिनुरा फर्नांडो, सीकुगे प्रसन्ना, दिलहारा फर्नांडो, कसुन रजिथा, सचित्र सेनानायके, दसुन शानाका, जेफरी वंडरसे।
शनाका c रैना b अश्विन 3(8)