×

2 सितंबर 2016 को रिलीज होगी 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'

फिल्म में धोनी का किरदार निभा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट कर दी जानकारी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 29, 2015 11:23 AM IST

दर्शकों को धोनी की फिल्म देखने के लिये सितंबर तक का इंतजार करना होगा   Photo Courtesy: Sakshi Dhoni’s Twitter
दर्शकों को धोनी की फिल्म देखने के लिये सितंबर तक का इंतजार करना होगा Photo Courtesy: Sakshi Dhoni’s Twitter

भारतीय वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन को आधार कर बन रही फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ अगले साल सितंबर में रिलीज होगी। फिल्म में धोनी का किरदार निभा रहे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज और इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में सुशांत सिंह के अलावा अनुपम खेर और कियारा आडवाणी भी नजर दिखेंगे। अनुपम खेर इस फिल्म में धोनी के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे जबकि कियारा आडवाणी फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाती नजर आएंगी। सुशांत ने ट्वीट में लिखा है कि ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ 2 सितंबर 2016 को रिलीज होगी।

सुशांत ने अपने ट्विटर पेज पर ट्वीट कर फिल्म रीलीज की जानकारी दी Photo Courtesy: M.S. Dhoni’s Twitter
सुशांत ने ट्वीट कर फिल्म रीलीज की जानकारी दी Photo Courtesy: M.S. Dhoni’s Twitter

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग झारखंड में हुई है। यह फिल्म 2015 में ही दर्शकों तक पहुंचनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इस साल फिल्म पूरी तरह से तैयार नहीं हो पायी। इसलिये इस फिल्म को सितंबर 2016 में रिलीज किया जाएगा। धोनी की भूमिका निभा रहे सुशांत इस फिल्म को लेकर काफी रोमांचित है और उनको उम्मीद है कि ये फिल्म उनके करियर को एक नया मुकाम देगी।

ALSO READ: जब वेंकटेश प्रसाद ने आमिर सोहेल को सिखाया सबक

कुछ दिन पहले ही महेन्द्र सिंह धोनी फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। धोनी की भूमिका निभा रहे सुशांत धोनी से काफी घुल मिल गए हैं। कुछ दिन पहले सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड के साथ धोनी के घर पहुंचे थे जहां उन्होने जीवा के साथ की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। धोनी के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है ऐसे में फिल्म रिलीज की उनके लिये अच्छी खबर है।

TRENDING NOW

ALSO READ: क्या से क्या बन गए ये क्रिकेटर