×

एक्टर सुशांत ने शेयर की धोनी की बेटी जीवा के साथ की तस्वीरें

अंकिता लोखंडे के साथ धोनी के घर पहुंचे सुशांत, इंस्टाग्राम पर शेयर की जीवा के साथ की तस्वीरें

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - December 24, 2015 6:12 PM IST

रील लाइफ पापा सुशांत सिंह राजपूत के साथ महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा © Sushant Singh Rajput Instagram
रील लाइफ पापा सुशांत सिंह राजपूत के साथ महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा © Sushant Singh Rajput Instagram

भारतीय टीम वनडे और टी-20 टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की शूटिंग में व्यस्त एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की बेटी जीवा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। जीवा के साथ अपनी तस्वीरों को सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में सुशांत के अलावा अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं। फिल्म में धोनी का किरदार निभा रहे सुशांत धोनी से काफी घुल मिल चुके है। कुछ दिनों पहले महेन्द्र सिंह धोनी भी फिल्म के सेट पर सुशांत से मिलने पहुंचे थे। इस बार सुशांत सिंह अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता के साथ धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे। ALSO READ:  साल 2015 का अनकहा सितारा: केन विलियमसन

अंकिता लोखंडे भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ धोनी के घर पहुंची और जीवा के साथ फोटो खिचाई © Sushant Singh Rajput Instagram
अंकिता लोखंडे भी सुशांत के साथ धोनी के घर पहुंची और जीवा के साथ फोटो खिचाई © Sushant Singh Rajput Instagram

धोनी से मिलने पहुंचे सुशांत धोनी के किरदार की तरह ही उनकी बेटी जीवा से भी घुल मिल गए। कुछ ही देर में वो जीवा भी उनके साथ खेलती हुई नजर आई। सुशांत ने जीवा के साथ जो तस्वीर इंस्टग्राम पर पोस्ट की है उसमें जीवा उनकी गोद में खुश नजर आ रही है। सुशांत ने अपने अलावा अंकिता के साथ भी जीवा की एक तस्वीर शेयर की है। अंकिता के साथ वाली तस्वीर में अंकिता ने जीवा को गोद में उठा रखा है और जीवा ने अंकिता के कंधे पर सिर रखा हुआ है। दोनों ही तस्वीरों में जीवा बहुत खुश नजर आ रही है और ऐसा मालूम पड़ता है जैसे वो उनको बहुत पहले से जानती है।

TRENDING NOW

भारत को टी-20 और वनडे विश्व कप का खिताब जिताने वाले महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं जबकि फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। ALSO READ: टेस्ट क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्कोर