×

एशिया कप का कार्यक्रम, जानिए-कब होगा भारत-पाक मुकाबला

डिफेंडिंग चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 12, 2018 6:19 PM IST

एशिया का सरताज बनने के लिए छह टीमों के बीच 14 दिनों तक क्रिकेट के मैदान पर जोर लगाएंगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांग कांग की टीमें यहां अपनी अपनी दावेदारी पेश करेंगी। गुप ए में भारत, पाकिस्तान और हांग कांग जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को जगह मिली है।

टूर्नामेंट का पहला मैच दुबई में 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होगा। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर चार के लिए क्वालीफाई करेंगी जिसके बाद दो टीमों के बीच फाइनल होगा।

एशिया कप कार्यक्रम इस प्रकार है :

ग्रुप स्टेज:

15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)

16 सितंबर : पाकिस्तान बनाम हांग कांग (दुबई)

17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)

18 सितंबर : भारत बनाम हांग कांग (दुबई)

19 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)

 

सुपर फोर के मुकाबले :-

21 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (दुबई),

ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता अबु धाबी)

23 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता (दुबई),

ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)

25 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई)

26 सितंबर : ग्रुप ए उप विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)

28 सितंबर : फाइनल (दुबई)