×

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में नेपियर टेस्ट के दौरान गौतम गंभीर ने 643 मिनट की बल्लेबाजी कर मैच को ड्रॉ कराया था

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - September 19, 2016 3:52 PM IST

सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 टेस्ट मैच खेलकर 1595 रन बनाए © Getty Images
सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 टेस्ट मैच खेलकर 1595 रन बनाए © Getty Images

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। भारत ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर पहली जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ ही हासिल की थी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन तो न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद ही शानदार रहा। अगर बात करें टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की तो राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग जैस बल्लेबाजों का नाम टॉप पर है। तो आइए जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।

1. राहुल द्रविड़(15 मैच, 1659 रन):

राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाने के मामले में सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया © Getty Images
राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाने के मामले में सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया © Getty Images

भारत के ‘मिस्टर भरोसेमंद’ राहुल द्रविड़ ने वैसे तो क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन किवी टीम उनको कुछ ज्यादा ही रास आती थी। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ देश में और देश से बाहर हर जगह रन बनाए। उन्होंने किवी टीम के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में 63 से भी ज्यादा की औसत से1659 रन बनाए। द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने के अलावा विश्व के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ द्रविड़ से ज्यादा रन सिर्फ पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने बनाए हैं। उन्होंने किवी टीम के खिलाफ कुल 1919 रन बनाए हैं। इसके अलावा द्रविड़ ने पहली बार एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाने का कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अंजाम दिया था।

2. सचिन तेंदुलकर( 24 मैच, 1595 रन):

 सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं © Getty Images
सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं © Getty Images

क्रिकेट में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे और विश्व के तीसरे बल्लेबाज हैं। सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 मैचों में 46 की औसत से 1595 रन बनाए हैं। किवी टीम के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 217 है, जो उन्होंने 1999 में अहमदाबाद टेस्ट में बनाया था। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट के 51 शतकों में 4 शतक किवी टीम के खिलाफ लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन से ज्यादा शतक शतक भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ राहुल द्रविड़ ने लगाए हैं। द्रविड़ ने किवी टीम के खिलाफ कुल 6 शतक जमाए हैं। [Also Read: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 7 ऐतिसाहिक मुकाबले]

3. वीरेन्द्र सहवाग( 12 मैच, 883 रन):

वीरेन्द्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रन तो बनाए लेकिन इनमें ज्यादातर रन भारतीय पिचों पर ही बनाए© AFP
वीरेन्द्र सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रन तो बनाए लेकिन इनमें ज्यादातर रन भारतीय पिचों पर ही बनाए© AFP

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 मैचों में 44 की औसत से 883 रन बनाए हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर रन उन्होंने भारतीय जमीन पर ही बनाए हैं। न्यूजीलैंड की धरती पर सहवाग कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वहां की पिचों पर सहवाग शतक तो दूर एक भी अर्धशतक भी नहीं जमा पाए हैं। हालांकि इसकी भरपाई उन्होंने भारतीय पिचों पर पूरी की है। भारतीय जमीन पर उन्होंने किवी टीम के खिलाफ 2 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 173 रन है। [Also Read: भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा के लिए अंतिम मौका?]

4. वीवीएस लक्ष्मण( 10 मैच, 818 रन):

टीम को जब भी रनों की जरूरत पड़ी लक्ष्मण बल्ला लेकर तैयार रहे © Getty Images
टीम को जब भी रनों की जरूरत पड़ी लक्ष्मण बल्ला लेकर तैयार रहे © Getty Images

अपनी कलात्मक बल्लेबाजी से सबको मोहित करने वाले वीवीएस लक्ष्मण न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं। इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 टेस्ट मैचों में 818 रन बनाए हैं। किवी टीम के खिलाफ उनका औसत 58 से ज्यादा का रहा है। इसके अलावा उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी किवी टीम के खिलाफ लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लक्ष्मण का उच्चतम स्कोर 124 रन है। [Also Read: कप्तान के भरोसे के बगैर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं चेतेश्वर पुजारा]

5. मोहम्मद अजहरूद्दीन( 12 मैच, 796 रन):

 मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड की विकेट पर 192 रनों की पारी खेली थी © Getty Images
मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड की विकेट पर 192 रनों की पारी खेली थी © Getty Images

भारत के पूर्व कप्तान और कलात्मक बल्लेबाज मोहम्मद अजहरूद्दीन न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पांचवे नंबर पर हैं। उन्होंने किवी टीम के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 61 से ज्यादा की औसत से 796 रन बनाए हैं। 1990 में ऑकलैंड टेस्ट में उनके द्वारा बनाए गए 192 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर है। 1990 के बाद उन्होंने 1998 में एक और शतक अजहर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया।

6. गौतम गंभीर( 8 मैच, 670 रन):

TRENDING NOW

गौतम गंभीर ने 2009 नेपियर टेस्ट में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए शानदार शतक बनाया था © Getty Images
गौतम गंभीर ने 2009 नेपियर टेस्ट में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए शानदार शतक बनाया था © Getty Images

गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 8 टेस्ट में लगभग 56 की औसत से कुल 670 रन किवी टीम के खिलाफ बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में नेपियर में खेली गई 137 रनों की पारी सबसे ऐतिहासिक पारियों में गिनी जाती है। इस मैच में गंभीर ने 643 मिनट की बल्लेबाजी करते मैच को न्यूजीलैंड के हाथों से निकाल कर ड्रा कराया था। इसके अलावा उन्होंने वेलिंगटन टेस्ट में भी 167 रनों की पारी खेली थी।