×

वनडे में क्रिस गेल की धमाकेदार वापसी, एक पारी से बनाए कई रिकॉर्ड

क्रिस गेल बने सिक्सर किंग, तोड़ा पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के छक्कों का रिकॉर्ड

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 21, 2019 11:17 AM IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे टीम में अपनी वापसी धमाकेदार अंदाज में की और शतकीय पारी खेल कई रिकॉर्ड बना डाले। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की पारी खेली साथ ही छक्के लगाने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा।

वनडे इंटरनेशनल में वापसी कर रहे अनुभवी धुंआधार ओपनर क्रिस गेल ने पहले ही मैच में 135 रन की पारी खेल विश्व कप से पहले गेंदबाजों की चिंता बढ़ा दी। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 129 गेंद पर 12 छक्के और 3 चौकों की सहायता से 135 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान गेल ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए।

पढ़ें: मरते दम पर यूनिवर्स बॉस मैं ही रहूंगा: क्रिस गेल

सिक्सर किंग बने क्रिस गेल

इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिस के नाम अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। गेल ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के 476 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ इसे अपने नाम किया। अफरीदी ने 524 मैच में 476 छक्के लगाए थे। जबकि गेल ने 444वें मैच में 477वां छक्का लगाया। गेल वनडे में 276, टी-20 में 103 और टेस्ट में 98 छक्के लगाए हैं।

छक्कों का नया रिकॉर्ड

क्रिस गेल ने 129 गेंद में 12 छक्कों और तीन चौकों की बदौलत 135 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की पारी में 23 छक्के लगे जो नया रिकार्ड है।

पढ़े:- नंबर एक टेस्ट टीम बनने की काबिलियत रखती है वेस्टइंडीज

वनडे में शतक लगाने वाले तीसरे उम्रदराज खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेल क्रिस गेल वनडे में शतक बनाने वाले तीसरे सबसे उम्र दराज बल्लेबाज बन गए। यूएई के खुर्रम खान ने (43 साल 162 दिन) साल 2004 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था। श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (39 साल 212 दिन) में 2009 में भारत के खिलाफ यह कारनामा किया था। गेल ने 39 साल 153 दिन की उम्र में वनडे शतक बनाया।

इंग्लैंड के खिलाफ विंडीज का सबसे बड़ा स्कोर

TRENDING NOW

क्रिस गेल की शतकीय पारी की बदौलत ही इंग्लैंड के सामने विंडीज की टीम ने 360 रन का स्कोर खड़ा किया। यह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।