×

इस एक्ट्रेस के होते-होते रह गए जहीर खान

जहीर खान और ईशा शरवनी का रिश्ता 8 साल तक चला था

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - October 7, 2016 1:10 PM IST

जहीर खान के कपिल देव के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हैं © Getty Images
जहीर खान के कपिल देव के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हैं © Getty Images

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का आज जन्मदिन है। जहीर खान आज 38 साल के हो गए। जहीर खान भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। कपिल देव के बाद जहीर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए हैं, वहीं 200 वनडे मैचों में 282 विकेट लिए हैं। जहीर अपनी तेजी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों के लिए खौफ का नाम होते थे। बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए जहीर खान को खेलना काफी मुश्लिक होता था और ग्रीम स्मिथ से बेहतर ये कौन जान सकता है। जहीर खान ने ग्रीम स्मिथ को 13, संगकारा को 11, जयसूर्या को 10, हेडन को 10 बार आउट किया है। लिस्ट में जिन बल्लेबाजों का जिक्र है वो सभी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। जहीर की स्विंग और तेजी के सामने बड़े से बड़ा बल्लेबाज घुटने टेक देता था। जहीर खान का क्रिकेट से बहुत प्यार रहा है। लेकिन आज हम उनके मैदान के प्यार के बारे में नहीं बल्कि मैदान से बाहर के प्यार के बारे बताएंगे। जी हां, जहीर के बारे में कहा जाता है कि वो ईशा शरवनी के साथ रिलेशनशिप में रहे, लेकिन क्या हुआ उनके रिश्ते का आइए जानते हैं।

साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ जब लाइव मैच में एक लड़की ने जहीर खान को प्रपोज किया था तो जहीर खान का चेहरा शर्म से लाल हो गया था। जब कैमरा उनके चेहरे पर पड़ा तो जहीर शर्म से अपना चेहरा ढकते नजर आए थे। लेकिन उनके ठीक पीछे बैठे युवराज ने जहीर को उकसाया जिसके बाद जहीर ने भी प्रपोजल का जवाब दिया। इतने शर्मीले जहीर को देखकर शायद ही किसी ने सोचा हो कि जहीर बॉलीवुड की एक्ट्रेस ईशा शरवनी को दिल दे बैठेंगे। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ईशा शरवनी और जहीर खान एक दूसरे को पसंद करते थे और दोनों के बीच अफेयर भी था। पहले तो दोनों ने इस खबर को लोगों से छिपाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों को कई बार एक साथ घूमते देखा गया तो बात सबके सामने आ गई। कई बीर दोनों की तस्वीर कैमरे में एक साथ कैद हुईं। ईशा शरवनी और जहीर खान ने लगभग 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता गहराता गया और बात यहां तक होने लगी कि हो सकता है दोनों 2011 विश्व कप के बाद शादी कर लें। लेकिन ऐसा हो नहीं सका और दोनों के खूबसूरत रिश्ते का अंत हो गया। 8 साल बाद दोनों के अलग होने की खबरें मीडिया में आ गईं और 8 साल तक चला दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

जब जहीर से रिश्ते के बारे में एक पत्रिका को दिए साक्षातकार में ईशा शरवनी ने कहा कि मैं अलग होकर खुश हूं, मैं इस पर कुछ नहीं बोलना चाहूंगी। ये दो लोगों के बीच की बात होती है और इसे उन दोनों के बीच तक ही रहना चाहिए। हम एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं और मैं नहीं समझती कि इस मुद्दे को सार्वजनिक करना चाहिए। ईशा शरवनी को कई बार जहीर खान का उत्साह बढ़ाते देखा गया। विश्व कप और आईपीएल में कई मौकों पर ईशा शरवनी स्टेडियम में जहीर की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचीं। शरवनी ने आगे कहा कि मैं इसे भूलकर आगे बढ़ना चाहती हूं। साफ है दोनों के रिस्ते के किसी ने इस तरह के अंजाम के बारे में नहीं सोचा था।

जहीर खान ने भारत को कई यादगार मैच जिताए हैं। जहीर खान को भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में माना जाता है। जहीर खान कई बार भारत के लिए हीरो साबित होते हुए कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। 2003 में जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी कराते हुए भारत को फाइनल तक पहुंचाया था और 2011 के विश्व कप में जहीर खान ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से भारत को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

TRENDING NOW