×

गौतम गंभीर ने की पंचकूला हमले की निंदा, सुनाई खरी-खरी

गौतम गंभीर आजकल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - August 26, 2017 5:56 PM IST

गौतम गंभीर © Getty Images
गौतम गंभीर © Getty Images

डेरा सच्चा सौदा के गुरु गुरमीत राम रहीम को स्पेशल सीबीआई कोर्ट के द्वारा रेप केस में दोषी करार देने के बाद दंगा भड़क पड़ा जिसके चलते पंजाब और हरियाणा में जान-माल को भारी क्षति पहुंची। इस हिंसा से क्षुब्ध गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस फैसले के बाद राम रहीम के अनुयाईयों ने जमकर गुंडागर्दी की और जहां-तहां सरकार और मीडिया के वाहनों में आग लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दंगा के भड़कने के कारण 32 लोगों की मौत हो गई। इस खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसकी वजह से कई भारतीय क्रिकेटर्स भी दुखी हुए हैं।

गंभीर ने ट्वीट किया, “यह सोचकर आश्चर्य हो रहा है कि राम और रहीम इंसान और उसके बुरे कर्मों के बारे में आज क्या सोच रहे होंगे। यह धर्म की मार्केटिंग का एक स्पेशल केस है।” गंभीर को अपनी बेबाक राय के लिए जाना जाता है। वह किसी भी बात को अपने अंदर न रखते हुए कह देते हैं। इसके पहले भी जब मुद्दे राष्ट्रीय स्तर के हुए हैं गंभीर ने तुरत फुरत अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 [ये भी पढ़ें: एंजेलो मैथ्यूज को इस्तीफा देने से रोका जाना चाहिए था: अर्जुन राणातुंगा]

TRENDING NOW

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “हर किसी से विनती है कि शांत रहें और शांति बरकरार रखें।” गौतम गंभीर आजकल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आए थे। वह अबतक 58 टेस्ट की 104 पारियों में 41.96 की औसत से 4,154 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक बनाए हैं। इसके साथ ही वह एक दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 206 है। वहीं वनडे में वह 2013 के बाद से वापसी नहीं कर सके हैं। वह अब तक 147 वनडे मैचों की 143 पारियों में 39.68 की औसत से 5,238 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।