×

फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए धोनी को मिली मोटी रकम

फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 31, 2016 5:30 PM IST

महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक 30 सितंबर को रिलीज होगी © AFP
महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक 30 सितंबर को रिलीज होगी © AFP

भारतीय वनडे और टी20 टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपनी जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। धोनी ने इस फिल्म के लिए एवज में अच्छी खासी रकम वसूल की है। इस फिल्म को बनाने के एवज में धोनी को दी गई रकम कई बॉलीवुड फिल्मों के पूरे बजट से भी ज्यादा है। दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक भारतीय कप्तान ने इस फिल्म के लिए कुल 60 करोड़ रूपये लिये हैं। बॉलीवुड में शायद ही ऐसा कलाकार होगा जो एक फिल्म के लिए इतनी राशि लेते हैं।

खबर के मुताबिक धोनी ने फिल्म के लिए 80 करोड़ की मांग की थी लेकिन अंत में ये डील 60 करोड़ में फाइनल हुए। धोनी को 20 करोड़ रूपये फिल्म के लिए सहमति जताने के साथ ही दे दिया गया था, जबकि बाकि शेष रकम फिल्म की रिलीज के बाद दी जाएगी। फिल्म में धोनी के क्रिकेटर बनने के अलावा उनकी निजी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों को भी दिखाया गया है। फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं।[इसे भी पढ़ें- ब्रिटिश पत्रकार ने दी चुनौती, वीरेन्द्र सहवाग ने फिर से उड़ाया मजाक]

TRENDING NOW

फिल्म का ट्रेलर मार्केट में आने के साथ ही धूम मचा रहा है और अब फिल्म के गाने भी रिलीज हो रहे हैं। दर्शकों को धोनी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म को मराठी भाषा में भी रिलीज करने की बात चल रही थी जिसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसका विरोध किया था। फिल्म वैसे तो 30 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के प्रति दर्शकों की रूचि को देखते हुए फिल्म के सुपरहिट होने का अनुमान पहले ही लगाया जा चुका है।