×

ICC ने जारी किया टी-20 विश्व कप का संशोधित शेड्यूल, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला ?

टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और उसके बाद 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - August 26, 2024 11:10 PM IST

नई दिल्ली. आईसीसी ने वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को बांग्लादेश से यूएई शिफ्ट करने के बाद टूर्नामेंट का संशोधित शेड्यूल जारी किया है. अक्टूबर में होने वाले इस आयोजन के ग्रुप ए में छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ 2020 के उपविजेता भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम शामिल हैं.

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को 2016 के चैंपियन वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. श्रीलंका और स्कॉटलैंड ने इस साल की शुरुआत में अबू धाबी में आयोजित आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट से टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था.

टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी

टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और उसके बाद 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल होगा. सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे तय किया गया है.

अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वह सेमीफाइनल 1 में खेलेगा. दुबई और शारजाह में दो स्थानों पर 23 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे. भारत वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ अभ्यास मैच खेलेगा.

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका

ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, स्कॉटलैंड

टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल:

3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

3 अक्टूबर, गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, दोपहर 2 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 2 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, शाम 6 बजे

8 अक्टूबर, मंगलवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह, शाम 6 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, दोपहर 2 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 6 बजे

10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह, शाम 6 बजे

11 अक्टूबर, शुक्रवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई, शाम 6 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, दोपहर 2 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई, शाम 6 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, शाम 6 बजे

14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, शाम 6 बजे

17 अक्टूबर, गुरुवार, सेमीफाइनल 1, दुबई, शाम 6 बजे

18 अक्टूबर, शुक्रवार, सेमीफाइनल 2, शारजाह, शाम 6 बजे

TRENDING NOW

20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई, शाम 6 बजे