×

मंगेतर प्रतिमा सिंह के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिले भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा

आठ दिसंबर को दिल्ली में बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे ईशांत।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 2, 2016 3:48 PM IST

आठ दिसंबर को ईशांत शर्मा कर रहे हैं शादी।  Photo Courtesy: Ishant Sharma Facebook page
आठ दिसंबर को ईशांत शर्मा कर रहे हैं शादी। Photo Courtesy: Ishant Sharma Facebook page

भारतीय टीम के लिए इस समय शादियों का मौसम चल रहा है जहां एक तरफ युवराज सिंह हेजल कीच के साथ शादी के बंधन गए हैं वहीं तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं। ईशांत आठ दिसंबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ दिल्ली में ही शादी करेंगे। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में ईशांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर डाली है जो काफी सुर्खियों मे हैं। इस तस्वीर में ईशांत के साथ उनकी मंगेतर प्रतिमा सिंह भी मौजूद हैं। ये भी पढ़ें: युवराज सिंह की शादी में शामिल होंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

ईशांत ने इस तस्वीर के साथ ट्वीट में लिखा है कि ‘मैं और मेरी मंगेतर प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। देश के लिए इतना अच्छा काम करने और अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत शुक्रिया’। पिछले दिनों युवराज सिंह भी प्रधानमंत्री जी से मिलने संसद गए थे जहां उन्होंने मोदी जी को अपनी शादी मे आने का न्यौता दिया था। शायद ईशांत भी इसी वजह से प्रतिमा के साथ पीएम से मिलने गए होंगे हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ कहा नहीं हैं। वहीं पिछले दिनों प्रधान मंत्री ने 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया था जिसका कई सेलिब्रिटी और खिलाड़ियों ने स्वागत किया था। कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ने इसे देशहित का फैसला बताया है। ईशांत और उनकी होने वाली पत्नी प्रतिमा, दोनों ही खिलाड़ी हैं जिस वजह से उनकी पीएम के साथ मुलाकात का उनके फैंस पर सकारात्मक असर पड़ेगा। ये भी पढ़ें: आज के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने खेला था अपना पहला टेस्ट मैच

ईशांत की शादी और भारत को चौथा टेस्ट दोनों एक ही दिन आठ दिसंबर को है जिस वजह से उनके साथी खिलाड़ी उनकी खुशी में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं मुमकिन है कि टेस्ट से संन्यास ले चुके भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस शादी का हिस्सा बनें।