×

एडम जम्पा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर मजाकिया ट्वीट किया

पिछले आईपीएल सीजन में धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज एडम जम्पा।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - April 2, 2017 3:23 PM IST

एडम जम्पा ©AFP
एडम जम्पा ©AFP

पिछले सीजन आईपीएल में शामिल हुई राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम इस सीजन से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले पुणे टीम के मालिक संजीव गोएनका ने महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर स्टीवन स्मिथ को कप्तानी सौंपी। धोनी के फैंस ने इस फैसले की काफी ओलचना। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद स्टीवन स्मिथ और अंजिक्य रहाणे के एक साथ खेलने को लेकर भी कई खबरे आने लगी। वहीं अब पुणे टीम के एक और ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी के धोनी को लेकर किए ट्वीट ने सुर्खियों में जगह बना ली है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि पिछले सीजन में धमाल मचाने वाले एडम जम्पा हैं।

दरअसल ऑस्ट्रेलियन लेग स्पिनर एडम जम्पा जल्द ही पुणे टीम के अभ्यास सत्र में शामिल होने वाले हैं। एडम ने पुणे पहुंचने से पहले ट्विटर पर अपनी और धोनी की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा कि, “पुणे पहुंचने वाला हूं, इस आदमी के चेहरे के खूबसूरत बाल देखने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता।” जम्पा और धोनी के बीच अच्छी दोस्ती है और उनके ट्वीट से ये बात साफ जाहिर होती है। धोनी के साथ जम्पा की गहरी दोस्ती का एक कारण ये भी है कि धोनी ने जम्पा पर उनकी ऑस्ट्रेलियन टीम से भी ज्यादा भरोसा दिखाया और उन्हें मौका दिया। [ये भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला घरेलू मैच खेल सकते हैं उमेश यादव]

जम्पा भी धोनी के भरोसे पर खरे उतरे। पिछले सीजन में सनराइजर्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में जम्पा ने छह विकेट लेकर सनसनी मचा दी। इस सीजन जम्पा रविचंद्रन अश्विन के ना रहने पर पुणे की गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे।