×

एम एस धोनी के सजदे में झुके स्टीवन स्मिथ, बांधे तारीफों के पुल

मुंबई के खिलाफ धोनी ने 26 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Updated on - May 17, 2017 10:49 AM IST

स्टीवन स्मिथ और एम एस धोनी © BCCI
स्टीवन स्मिथ और एम एस धोनी © BCCI

राइजिंग पुणे सुपरजायंट के आईपीएल फाइनल में पहुंचने के बाद उसके कप्तान स्टीवन स्मिथ ने विकेटकीपर एम एस धोनी की तारीफों के पुल बांध दिए। मुंबई इंडियंस पर 20 रनों से जीत हासिल करने के बाद स्टीवन स्मिथ ने कहा, ‘मैच बड़ा था और बड़े खिलाड़ी(एम एस धोनी) ने जिम्मेदारी निभाई। एम एस धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। विकेट धीमी थी और ऐसे में एम एस धोनी और मनोज तिवारी ने मिलकर अच्छी साझेदारी की। इस पिच पर 162 रन अच्छा स्कोर था।’

TRENDING NOW

आपको बता दें मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब एम एस धोनी क्रीज पर आए थे तो उस दौरान पुणे का स्कोर 12.4 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 89 रन था। धोनी ने पहले धीमी शुरुआत की और पहली 18 गेंद में 14 रन बनाए लेकिन अंतिम दो ओवरों में उन्होंने 8 गेंदों पर 4 छक्के जड़ दिए और 26 गेंदों में कुल 40 रन बनाकर नाबाद पैवेलियन लौटे। राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने आखिरी दो ओवर में 41 रन बनाए जिसमें से धोनी का योगदान 26 रन था। धोनी की इसी दमदार पारी के दम पर पुणे सुपरजायंट ने अच्छा स्कोर खड़ा किया जिसे मुंबई इंडियंस टीम हासिल नहीं कर सकी। ये भी पढ़ें-मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट, पहले क्वालीफायर का स्कोरकार्ड

जीत के बाद स्टीवन स्मिथ ने कहा, ‘जो लय हमें चाहिए थी वो हमें सही समय पर मिली। हमारे खिलाड़ियों ने रणनीति को सही तरीके से लागू किया। मैदान पर ओस थी लेकिन फिर भी गेंद पिच पर फंस कर आ रही थी।’ स्टीवन स्मिथ ने वॉशिंगटन सुंदर की खासा तारीफ की, उन्होंने कहा ‘वॉशिंगटन की लाइन लेंथ शानदार थी। बड़े मौके पर उन्होंने गजब का खेल दिखाया। अब तक टूर्नामेंट में वॉशिंगटन ने टीम के लिए काफी कुछ किया है मुझे उन पर नाज है।’