×

IPL 10: मैदान पर उतरने से पहले ही स्टीवन स्मिथ ने जीता भारतीय फैंस का दिल

स्टीवन स्मिथ का ये अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - April 4, 2017 1:21 PM IST

smith
स्टीवन स्मिथ © AFP

आईपीएल टीम पुणे सुपरजायंट के नए कप्तान स्टीवन स्मिथ पूरी तरह भारत के रंग में रंग गए हैं। अपने बल्ले से मैदान में धूम मचाने वाले स्टीवन स्मिथ ने अब अपने एक वीडियो से धूम मचा दी है। दरअसल स्टीवन स्मिथ अपनी टीम पुणे सुपरजायंट के लिए बेहद ही खास अंदाज में समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। स्टीवन स्मिथ का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है जिसमें वो मराठी वेशभूषा पहने खड़े हैं और मराठी भाषा में ही वो टीम के समर्थन की बात कह रहे हैं।

 

TRENDING NOW

वीडियो में स्टीवन स्मिथ कह रहे हैं ‘पुणे के लोगों अपनी टीम पुणे सुपरजायंट का समर्थन करो ‘। वैसे आपको बता दें स्मिथ की टीम पुणे सुपरजायंट को आईपीएल 10 में समर्थन की भी जरूरत है। दरअसल पिछले सीजन में पुणे सुपरकिंग्स का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। पुणे सुपरजायंट ने 9वें सीजन में 14 में से 9 मैच गंवाए थे और ये टीम अंक तालिका में 7वें नंबर पर रही थी। अब इस सीजन में पुणे सुपरजायंट को अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है जिसके लिए टीम मैनेजमेंट ने कई बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव है कप्तान बदलना, स्टीवन स्मिथ को एम एस धोनी की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। पुणे के इस फैसले पर कई फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ने सवाल भी उठाए थे। शायद यही वजह है कि पुणे टीम मैनेजमेंट और कप्तान स्टीवन स्मिथ आईपीएल 10 शुरू होने से पहले स्थानीय वीडियो बनाकर फैंस का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। पुणे को 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है। [ये भी पढ़ें-मुंबई इंडियंस बना सकती है ये 7 बड़े रिकॉर्ड]