×

मुंबई इंडियंस बना सकती है ये सात बड़े रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा के साथ कई और खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं बड़े कीर्तिमान।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - April 4, 2017 12:30 PM IST

मुंबई इंडियंस © IANS
मुंबई इंडियंस © IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सीजन की शुरुआत से ही इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड की झड़ी लग जाएगी। हर टीम और हर खिलाड़ी नया कीर्तिमान हासिल करेगा। वहीं एक ऐसी टीम जो आईपीएल के सारे सीजन में खेल चुकी है यकीनन ही कई नए रिकॉर्ड बना सकती है। हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस टीम की। मुंबई पांचवीं ऐसी टीम है जो आईपीएल के हर सीजन में शामिल रही है। दस साल के इस सफर में इस टीम ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। अब जबकि यह टीम अपने तीसरे खिताब की दौड़ शुरू करने जा रही है, हम आपको बताना चाहेंगे उन रिकॉर्ड्स के बारे में जो मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी इस सीजन में बना सकते हैं।

50वां घरेलू मैच: हर टीम की तरह मुंबई टीम का घरेलू मैदान उनके लिए हमेशा भाग्यशाली रहा है, इस मैदान पर उन्हें हरा पाना सभी टीमों के लिए मुश्किल रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में आते ही मुंबई की टीम अजेय हो जाती है। मुंबई ने इस मैदान पर कई मैच खेले हैं लेकिन इस सीजन पर एक खास दिन इस मैदान पर एक महत्वपूर्ण मैच खेलेंगे। 24 अप्रैल यानि की सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस वानखेड़े के मैदान पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ अपना 50वां घरेलू मैच खेलेगी।

Mumbai-Indians-batsman-Rohit-Sharma-in-© IANS (File Photo)

रोहित शर्मा बनेंगे चार हजारी: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी इस सीजन एक नया कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं। आईपीएल के इतिहास में अब तक केवल दो बल्लेबाज ऐसे हैं जो 4,000 रन पूरे कर चुके हैं। रोहित ने अब तक 3874 रन बनाए हैं और वह 4,000 के आंकड़े से थोड़ा ही दूर हैं। रोहित जो कि अभी अभी इंजरी से उबर कर टीम में लौटे हैं बड़ा स्कोर बनाकर अपना और टीम का हौसला बढ़ाना चाहेंगे। रोहित 126 रन बनाते ही आईपीएल में 4,000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

MI-bowler-Lasith-Malinga-

मलिंगा के 150 विकेट: रोहित शर्मा अगर मुंबई के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो लसित मलिंगा मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज है, उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 143 विकेट चटकाए हैं। वह 150 के जादूई आंकड़े से केवल सात कदम दूर हैं। मलिंगा केवल मुंबई टीम के ही नहीं बल्कि पूरे आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं 98 आईपीएल मैच खेल चुके मलिंगा अपने 100वें मैच से केवल दो कदम दूर हैं। मलिंगा भी रोहित की तरह इंजरी के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वह भी जल्द से जल्द अपनी लय में लौटना चाहेंगे। अगर मलिंगा अपने 150 विकेट 100वें मैच में पूरे करें तो ये मुंबई इंडियंस फैंस के लिए डबल धमाका होगा।

Mitchell-Johnson-

मिचेल जॉनसन का 100वां टी20 मैच: आईपीएल के दसवें सीजन से मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे मिचेल जॉनसन भी जल्द ही एक रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। जॉनसन जो कि शुरुआती सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे दसवें सीजन में फिर से इसी टीम में लौट रहे हैं। ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज अपने करियर से 100वें टी20 मैच से केवल 9 मैच दूर हैं।

Kieron-Pollard

काइरान पोलार्ड के बड़े रिकॉर्ड: मुंबई इंडियंस के मध्य क्रम के बल्लेबाज पोलार्ड भी इस सीजन एक या दो नहीं बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। फिलहाल पोलार्ड अपने 100वें आईपीएल मैच से केवल 3 मैच दूर हैं। गौरतलब है कि पोलार्ड ने ये सारे मैच मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले हैं। वहीं पोलार्ड अपने 2000 आईपीएल रन पूरे करने से केवल 42 रन पीछे हैं। इसके साथ ही वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी अपने 7,000 टी20 रन पूरे करने से केवल 77 रन दूर हैं। पोलार्ड केवल एक शतक लगाकर दो बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Lendl-Simmons

लेंडल सिमन्स के 5,000 टी20 रन: मुंबई इंडियंस के एक और शीर्ष बल्लेबाज लेंडल सिमन्स भी दो बड़े आंकड़ों को पार कर सकते हैं। सिमन्स ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस को उसके दूसरे खिताब तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। सिमन्स आईपीएल में 1,000 रन पूरे करने से 68 रन पीछे हैं। वहीं अपने 5,000 टी20 रन पूरे करने के लिए उन्हें 91 रनों की जरूरत है। सिमन्स को भी एक शतक की जरूरत है।

Harbhajan-Singh

TRENDING NOW

हरभजन सिंह के 200 टी20 विकेट: मुंबई इंडियंस के सबसे सफल और अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दसवें सीजन में केवल चार विकेट लेते ही भज्जी 200 टी20 विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।