×

ट्रेविस हेड ने मारा आईपीएल10 का सबसे लंबा छक्का, लंबाई रही इतने मीटर

ट्रेविस हेड ने 47 गेंदों में 75 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - May 8, 2017 9:41 AM IST

ट्रेविस हेड अर्धशतक जमाने के बाद अभिवादन करते हुए  © BCCI
ट्रेविस हेड अर्धशतक जमाने के बाद अभिवादन करते हुए © BCCI

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में अपने तीखे तेवरों से सबको रूबरू करवाया। उन्होंने बैंगलोर को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में शानदार अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैंगलोर की टीम के ‘बिग थ्री'(गेल, कोहली, डीविलियर्स) के एक बार फिर से नाकाम होने के बाद हेड को जरूरत थी वह मनदीप सिंह के साथल बड़ी साझेदारी निभाएं और इसके लिए टिककर बल्लेबाजी करना बेहद जरूरी थी। शांत शुरुआत के बाद हेड ने आरसीबी की पारी के उत्तरार्ध में तूफानी रूप अख्तियार किया और चौके- छक्कों की झड़ी लगा दी। इसी बीच पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने कमाल कर दिया। ये ओवर उमेश यादव लेकर आए। यादव पहले ही कोहली और गेल को आउट कर चुके थे। [ये भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइटराइजर्स मैच का फुल स्कोरकार्ड पढ़ने के लिए क्लिक करें]

यादव की तीसरी गेंद को पर हेड ने लॉन्ग ऑन का छक्का मारा। ये छक्का जितना ऊंचा था उतना लंबा भी था। गेंद सीधे जाकर फ्लड लाइट के पिलर पर जा लगी। और फिर दर्शक दीर्घा में गिरी। इस छक्के की लंबाई 109 मीटर रही। यह इस आईपीएल सीजन का सबसे लंबा छक्का है। इस छक्के के बाद हेड ने एक छक्का और एक चौका भी लगाया और अंत तक 47 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे।


इसी वेन्यू पर महेंद्र सिंह धोनी ने स्पिनर चहल की गेंद पर लंबा छक्का लगाया था जो स्टेडियम की छत पर गिरा था। हेड की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवरों में 158/6 का स्कोर बनाया। जवाब में केकेआर ने सुनील नरेन और क्रिस लिन के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत मैच 6 विकेट से जीत लिया। उल्लेखनीय है कि आरसीबी पहले से ही टॉप चार में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, कोलकाता के इस जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं और 16 अंकों के साथ वह प्लेऑफ में पहुंचने के दहलीज पर खड़ी है।