×

IPL 11 ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल का 'बिग शो', 9 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा

गौतम गंभीर दिल्ली, हरभजन सिंह चेन्नई सुपरकिंग्स, शाकिब अल हसन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Updated on - January 27, 2018 11:33 AM IST

© Getty Images
© Getty Images

IPL 11 ऑक्शन ने सभी फैंस को चौंका दिया है क्योंकि कई फ्रेंचाइजियों ने अपने अहम खिलाड़ियों को छोड़ दिया है। इसमें सबसे बड़ा नाम है गौतम गंभीर, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तान में दो बार आईपीएल चैंपियन बनाया लेकिन उनकी टीम ने ना तो उन्हें पहले रीटेन किया और ना ही उनके लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। गंभीर अब दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ 80 लाख रु. में खरीदा।

ग्लेन मैक्सवेल 9 करोड़ में बिके सबसे हैरान करने वाली बोली रही रही ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल जो पिछले सीजन में बिलकुल फ्लॉप रहे थे लेकिन इसके बावजूद वो बड़ी कीमत पर बिक गए। मैक्सवेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा। वहीं पिछले साल उनकी फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। हरभजन सिंह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलेंगे चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफ स्पिनर आर अश्विन को जरूर छोड़ दिया लेकिन उनकी जगह उसने हरभजन सिंह को 2 करोड़ में अपना बनाया। हरभजन सिंह पिछले 10 सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले लेकिन इस बार वो धोनी की अगुवाई में खेलते नजर आएंगे।

 

ड्वेन ब्रावो चेन्नई के लिए खेलेंगे
ड्वेन ब्रावो को 6 करोड़ 40 लाख रु. की कीमत मिली। जिनके लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दांव लगाया और उन्हें 2 करोड़ में अपना बनाया। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को 3 करोड़ रु. में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में एक बार फिर शामिल किया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-auction-mitchell-starc-sold-to-kkr-for-inr-940-lakhs-chris-gayle-remains-unsold-681383″][/link-to-post]

 

TRENDING NOW

युवराज सिंह 2 करोड़ में बिके
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह एक बार फिर किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते नजर आएंगे। युवराज सिंह को 2 करोड़ रु. में खरीदा गया। युवराज सिंह का करियर ढलान पर है, लेकिन उनके अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है क्योंकि वो अभी भी बिलकुल फिट हैं।