×

बल्ले से प्लॉप मैक्सवेल के 3 कैच पड़े मुंबई इंडियंस पर भारी

दिल्‍ली ने 20 ओवरों में 174/4 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 163 पर ऑलआउट हो गई।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - May 20, 2018 10:12 PM IST

दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने अपने होम ग्राउंड पर 11 रन से बड़ी जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2018 में प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। दिल्‍ली ने 20 ओवरों में 174/4 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 163 पर ऑलआउट हो गई। दिल्‍ली के ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने मुंबई के लिए विलेन का काम किया। उन्‍होंने बाउंड्री लाइन पर छक्‍के के लिए जा रही दो गेंदों पर हवाई छलांग लागकर किरोन पोलार्ड और रोहित शर्मा को आउट किया। तेजी से रन बना रहे बेन कटिंग का कैच आखिरी ओवर में पकड़ मैक्‍सवेल ने मुंबई की जीत की आखिरी उम्‍मीद को भी खत्‍म कर दिया। मैक्‍सवेल इस पूरी सीजन में बल्‍ले से फ्लॉप रहे हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-rishabh-pants-blistering-innings-takes-delhi-daredevils-to-1744-against-mumbai-indians-714077″][/link-to-post]

पोलार्ड को किया आउट

10वें ओवर में संदीप लामिछाने के ओवर की पहली ही गेंद पर पोलार्ड ने बड़ा शार्ट लगाया। गेंद छक्‍के के लिए जा रही थी, तभी ग्‍लेन मैक्‍सवेल बीच में आ गए। मैक्‍सवेल ने कैच पकड़ने के बाद खुद पर से संतुलन खो दिया और वो बाउंड्री लाइन के अंदर जाने लगे। उन्‍होंने तुंरत गेंद को ट्रेंट बोल्‍ट की तरफ फेंक दिया। बोल्‍ट की मदद से कैच पकड़ दोनों ने मिलकर पोलार्ड को आउट किया।

रोहित को भी इसी अंदाज में भेजा डगआउट

किरोन पोलार्ड को आउट करने के बाद मैक्‍सवेल और बोल्‍ट की जोड़ी ने ठीक इसी अंदाज में रोहित शर्मा को भी आउट किया। मैच का 14वां ओवर चल रहा था। 175 के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मुंबई ने 121 रन बना लिए थे। हर्षल पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्‍का मारने का प्रयास किया। एक बार फिर मैक्‍सवेल छक्‍के पर जा रही गेंद के बीच में आ गए और उन्‍होंने कैच पकड़ गेंद को मैदान की तरफ फेंक दिया। संतुलन बिगड़ने के कारण मैक्‍सवेल बाउंड्री के अंदर चले गए। बोल्‍ट ने एक बार फिर गेंद के नीचे पहुंचकर कैच पकड़ लिया। उन्‍होंने रोहित शर्मा को 13 रन के स्‍कोर पर डगआउट भेज दिया।

बेन कटिंग का कैच पकड़ सुनिश्चित की जीत

TRENDING NOW

मैच का आखिरी ओवर चल रहा था। मुंबई को जीत दर्ज करने के लिए 18 रन की दरकार थी। बेन कटिंग 19 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे थे। कटिंग ने हर्षल पटेल के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्‍का लगाकर दिल्‍ली की धड़कने बढ़ा दी। अब मुंबई को जीत के लिए पांच गेंद पर 12 रन की दरकार थी। पटेल की दूसरी गेंद पर एक और बड़ा शार्ट लगाने के चक्‍कर में कटिंग ने हवाई शार्ट मारा। इस बार मैक्‍सवेल ने आसान कैच पकड़कर कटिंग 37(20) को चलता किया। अगली ही गेंद पर बुमराह को कैच आउट करा दिल्‍ली ने 11 रन से ये मुकाबला जीत लिया।