×

IPL 2018: बतौर कप्तान 150वां मैच खेलने उतरे महेंद्र सिंह धोनी

धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कप्तान हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - April 28, 2018 7:40 PM IST

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपना नाम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दर्ज करा लिया है। धोनी आईपीएल में 150 मैचों में कप्तानी करने वाले अकेले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। गौरतलब है कि अब तक धोनी केवल दो ही टीमों (चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट) के लिए खेले हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-ms-dhoni-eyes-two-big-records-ahead-of-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians-tie-706581″][/link-to-post]

धोनी ने अब तक बतौर कप्तान खेले 149 मैचों में से कुल 88 में जीत हासिल की है। आईपीएल में बतौर कप्तान धोनी का जीत प्रतिशत (59.45) भी सबसे ज्यादा है। धोनी के बाद दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर  आते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 129 आईपीएल मैच खेले हैं। बता दें कि 11वें सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को छोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े गंभीर ने हाल ही में दिल्ली फ्रेंचाईजी की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

TRENDING NOW

दो साल बाद आईपीएल टूर्नामेंट में लौटी चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है। सीएसके ने अब तक खेले 6 लीग मैचों में से 5 में जीत हासिल कर अंकतालिका में पहले नंबर पर जगह बनाई है। इस सीजन खिताब की मजबूत दावेदार चेन्नई ने ज्यादातर मैच बेहद करीबी अंतर से जीते हैं। इससे कैप्टन कूल धोनी की दबाव में सही फैसले लेने की क्षमता का पता चलता है और यही धोनी को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाता है।