Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 6, 2019 11:37 PM IST
कीरोन पोलार्ड की तेजतर्रार पारी के बाद युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ (6/12) के रिकॉर्ड गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 40 रन से हराकर मौजूदा आईपीएल में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद की पांच मैचों में ये दूसरी हार है।
————————————————————————————————————————————————————-
हैदराबाद 96/10 ओवर 17.4
अल्जारी जोसफ की पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार बोल्ड हो गए। अल्जारी का इस मैच में ये पांचवां विकेट है। किसी युवा गेंदबाज के लिए टी-20 में इससे बढि़या शुरुआत क्या हो सकती थी। संदीप शर्मा नए बल्लेबाज आए हैं। जोसफ ने चौथी गेंद पर सिद्धार्थ कौल को विकेटकीपर डी कॉक के हाथों कैच कराया। इस तरह से हैदराबाद की टीम 96 रन पर ढेर हो गई और 40 रन से मुकाबला हार गई।
हैदराबाद 91/8 ओवर 17
बुमराह अपना तीसरा ओवर कर रहे हैं। तीसरी गेंद पर नबी बीट हुए। बुमराह की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में नबी रोहित शर्मा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। नबी ने 14 गेंदों पर 11 रन बनाए। नए बल्लेबाज सिद्धार्थ कौल आए हैं।
हैदराबाद 89/7 ओवर 16
अल्जारी जोसफ अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। पहली गेंद यॉर्कर फेंकी। अगली गेंद वाइड चली गई। दूसरी गेंद पर हैदराबाद के बल्लेबाजों को एक रन मिला। तीसरी गेंद पर बाई के रूप में एक रन मिला। अगली गेंद फिर वाइड चली गई। चौथी गेंद पर जोसफ ने हुडडा को बोल्ड कर दिया। इस तरह से दीपक हुडडा का 24 गेंदों पर खेली गई 20 रन की पारी का अंत हुआ। जोसफ ने नए बल्लेबाज राशिद खान को खाता भी नहीं खोलने दिया। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर जोसफ हैट्रिक की दहलीज पर हैं।
हैदराबाद 84/5 ओवर 15
बुमराह अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर नबी कोई रन नहीं बना सके लेकिन दूसरी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर दीपक हुडडा ने एक रन जोड़ा। चौथी गेंद बाउंसर डाली जिसपर कोई रन नहीं बना। छठी गेंद पर नबी ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ डाला। इस ओवर से आए 8 रन।
हैदराबाद 76/5 ओवर 14
चाहर की पहली गेंद पर नबी बीट हुए। दूसरी और तीसरी गेंद पर रन नहीं बने। चौथी गेंद पर नबी ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर भी एक ही रन आया। इस ओवर में चाहर ने केवल तीन रन दिए।
हैदराबाद 73/5 ओवर 13
बेहरेनडोर्फ अपना चौथा ओवर डाल रहे हैं। पहली गेंद पर नबी ने एक रन लिया जबकि दूसरी गेंद पर रन नहीं मिला। तीसरी गेंद पर हुडडा ने दो रन लिए। इस ओवर से आए पांच रन।
हैदराबाद 68/5 ओवर 12
राहुल चाहर ने दूसरी ही गेंद पर यूसुफ पठान को चलता किया। पठान को इशान ने कैच किया। पठान खाता भी नहीं खोल सके। नए बल्लेबाज मोहम्मद नबी आए हैं। हुडडा ने चाहर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया है। चाहर के इस ओवर में सात रन आए।
हैदराबाद 61/4 ओवर 11
बेहरेनडोर्फ ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांंडे को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर हैदराबाद को तगड़ा झटका दिया। पांडेे ने 16 रन बनाए।
हैदराबाद 59/3 ओवर 10
क्रुणाल अपना दूसरा ओवर डाल रहे हैं। इस स्पिन गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस ओवर से केवल पांच रन आए।
हैदराबाद 54/3 ओवर 9
रोहित ने हार्दिक को अटैक पर लगाया है। पहली गेंद पर मनीष पांडे ने दौड़कर दो रन पूरे कर लिए। दूसरी गेंद पर एक रन बने। तीसरी गेंद पर दीपक हुडडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर पांडे ने फिर एक रन लिया। हार्दिक के इस ओवर से कुल 7 रन आए।
हैदराबाद 47/3 ओवर 8
क्रुणाल पांडया की पहली गेंद पर दीपक हुडडा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर पांडे ने एक रन बनाया। क्रुणाल के इस ओवर में हैदराबाद को मिले 4 रन।
हैदराबाद 43/3 ओवर 7
जोसफ अपना दूसरा ओवर डाल रहे हैं। अपने पहले ही ओवर में एक विकेट लेने वाले जोसफ का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। जोसफ ने पांचवीं गेंद पर विजय शंकर को भी आउट कर दिया। शंकर ने 10 गेंदों पर पांच रन बनाए। शंकर का कैच प्वाइंट पर हार्दिक पांडया ने लपका।
हैदराबाद 39/2 ओवर 6
चाहर की पहली ही गेंद पर शंकर का कैच इशान किशन नहीं लपक सके। दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने पांडे को जीवनदान दिया। चौथी गेंद को शंकर ने चौके के लिए बाउंड्री कर सैर कराई। इस ओवर में कुल 6 रन बने।
हैदराबाद 33/2 ओवर 5
आईपीएल में पहली बार खेल रहे विंडीज के युवा पेसर अल्जारी जोसफ ने पहली ही गेंद पर वार्नर को बोल्ड कर दिया। वार्नर ने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए। विजय शंकर का साथ देने आए हैं मनीष पांडे। अल्जारी की पांच गेंदें खेलने के बावजूद पांडे अपना खाता नहीं खोल सके हैं।
हैदराबाद 33/1 ओवर 4
राहुल चाहर को आक्रमण पर लगाया गया है। दूसरी गेंद पर वार्नर ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर चाहर ने बेयरस्टो को पवेलियन की राह दिखा दी। चाहर की गेंद को बेयरस्टो भांप नहीं सके और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बुमराह को कैच थमाकर चलते बने। बेयरस्टो ने 16 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए ये बहुत बड़ा विकेट है। नए बल्लेबाज विजय शंकर क्रीज पर आए हैं।
हैदराबाद 27/0 ओवर 3
बेहरेनडोर्फ की पहली गेंद पर वार्नर ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद में बेहरेनडोर्फ ने बेहतरीन वापसी की। तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। इस ओवर में 13 रन बने।
हैदराबाद 14/0 ओवर 2
पेसर जसप्रीत बुमराह दूसरा ओवर कर रहे हैं। पहली गेंद पर बेयरस्टो ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना लेकिन तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने दौड़कर एक रन लिया। वार्नर ने पांचवीं गेंद पर दो जबकि छठी गेंद पर एक रन लिया।
हैदराबाद 8/0 ओवर 1
मुंंबई की ओर से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ गेंदबाजी की शुरुआत कर कर रहे हैं। बेहरेनडोर्फ की पांचवीं गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने शानदार चौका जड़ दिया है। छही गेंद पर बेयरस्टो ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा।
—————————————————————————————————————————————————————————————
कीरोन पोलार्ड के आखिर में 26 गेंदों पर खेली गई 46 रन की नाबाद पारी के दम पर मुंबई ने हैदराबाद के सामने 137 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
मुंबई 136/7 ओवर 20
भुवी ने शुरुआत वाइड से की है। पहली गेंद पर पोलार्ड ने शानदार चौका जड़ दिया है। भुवी ने दूसरी गेंद यॉर्कर फेंकी जिसपर एक रन बना। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने कोई रन नहीं लिया। हालांकि चौथी गेंद पर उन्होंने दो रन दौड़ लिए। पांचवीं गेंद पर नबी ने पोलार्ड का कैच ड्रॉप कर दिया और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। इस तरह से पोालर्ड को छह रन मिल गए। छठी गेंद पर भी पोलार्ड ने चौका जड़ा। पोलार्ड 26 गेंदों पर 46 रनबनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में कुल 19 रन बनेेे। इस तरह मुंबई ने हैदराबाद के सामने 137 रन का लक्ष्य रखा है।
मुंबई 117/7 ओवर 19
सिद्धार्थ की पहली गेंद को पोलार्ड ने छक्के के लिए बाउंड्री की सैर कराई। तीसरी गेंद को फुलटॉस बनाकर पोलार्ड ने फिर छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद नोबॉल निकली। पोलार्ड के पास फ्री हिट पर बड़ा शॉट लगाने का मौका है। उन्होंंने वैसा ही किया। पोलार्ड ने गगनचुंबी छक्का जड़ दिया है। पांचवीं गेंद पर पोलार्ड बीट हुए। इस ओवर से कुल 20 रन।
मुंबई 97/7 ओवर 18
भुवी की दूसरी गेंद पर राशिद ने राहुल चाहर का कैच टपका दिया। राहुल ने तीसरी गेंद पर फिर चौका जड़ दिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर भुवी ने राहुल को बीट किया। छठी गेंद पर राशिद को विकेट मिल गया। राहुल का कैच बेयरस्टो ने लपका। राहुल ने 10 रन बनाए।
मुंबई 92/6 ओवर 17
राशिद खान के इस ओवर की पहली गेंद का स्वागत हार्दिक ने लॉन्ग ऑन पर छक्के से किया। तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट के उपर से बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हार्दिक बाउंड्री के नजदीक विजय शंकर के हाथों लपके गए। उन्होंने 14 रन बनाए। नए बल्लेबाज राहुल चाहर ने चौके से शुरुआत की है। उन्होंने आते ही थर्ड मैन की ओर से शानदार चौका जड़ा।
मुंबई 80/5 ओवर 16
संदीप शर्मा अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर पोलार्ड ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर हार्दिक ने एक रन बनाया। तीसरी गेंद पर फिर पोलार्ड ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर हार्दिक बीट हुए। पांचवीं गेंद को डीप मिडविकेट की ओर खेलकर हार्दिक ने एक रन लिया।
मुंबई 75/5 ओवर 15
राशिद खान की गेंदों के सामने मुंबई के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। हार्दिक पांडया उनकी गेंदों के सामने संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने तो छठी गेंद पर पोलार्ड ने एक रन लिया। इस ओवर में तीन रन बने।
मुंबई 72/5 ओवर 14
सिद्धार्थ कौल के तीन गेंदों पर तीन रन आ चुके हैं। चौथी गेंद पर उन्होंने हार्दिक को बीट किया। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने एक रन लिया और स्ट्राइक पोलार्ड को दिया। इस ओवर से आए पांच रन।
मुंबई 67/5 ओवर 13
नबी के बाद राशिद भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। इशान के खिलाफ चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया। पांचवीं गेंद पर रन चुराने की कोशिश में इशान रनआउट हो गए।विजय शंकर के थ्रो पर विकेटकीपर बेयरस्टो ने गिल्लियां बिखेर दी। उन्होंने 21 गेेंद पर 17 रन बनाए। नए बल्लेबाज हार्दिक पांड्या आए हैं। इस ओवर से तीन रन बनेेे।
मुंबई 64/4 ओवर 12
पेसर सिद्धार्थ कौल के इस ओवर में इशान और क्रुणाल खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। नतीजतन चौथी गेंद पर टॉप एज लगा और क्रुणाल पांड्या का कैच विकेट कीपर जॉनी बेयरस्टो ने लपकने में देर नहीं की। नए बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए हैं। इस ओवर में केवल तीन रन ही बने।
मुंबई 61/3 ओवर 11
भुवी ने नबी के बाद अफगानिस्तान के दूसरे स्पिनर राशिद खान को अटैक पर लगाया है। राशिद की पहली गेंद पर इशान किशन ने एक रन लिया। दूसरी और तीसरी गेंद लेंथ बॉल डाली। इसपर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद क्रुणाल ने वाइड के रूप में तीन रन बटोर लिए। छठी गेंद पर इशान ने थर्ड मैन की ओर खेलकर चार रन बटोर लिए। इस ओवर से नौ रन आए।
मुंबई 52/3 ओवर 10
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के पांच गेंदों पर चार रन बन चुके हैं। छठी गेंद पर क्रुणाल कोई रन नहीं ले सके। इस ओवर से मुंबई ने 4 रन बटोरे।
मुंबई 48/3 ओवर 9
सिद्धार्थ कौल को आक्रमण पर लगाया गया है। कौल ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। दूसरी ही गेंद पर कौल ने क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेज दिया है। मिड विकेेेट के उपर से बड़ेे शॉट खेलने के प्रयास में डी कॉक को बाउंड्री के नजदीक दीपक हुडा ने कैच किया। डी कॉक ने 19 रन का योगदान दिया। इशान किशन का साथ देने क्रीज पर आए हैं नए बल्लेबाज क्रुणाल पांडया। इस ओवर सेे आए 6 रन।
मुंबई 42/2 ओवर 8
नबी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उनके इस ओवर से आए कुल चार रन आए।
मुंबई 38/2 ओवर 7
कप्तान भुवी ने मोर्चे पर यूसुफ पठान को लगाया। यूसुफ की की दूसरी गेंद पर डी कॉक ने चौका जड़ दिया। इसके बाद तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर एक रन बने। इस ओवर से आठ रन आए।
मुंबई 30/2 ओवर 6
नबी की पहली गेंद पर डी कॉक ने एक रन लिया। नबी के इस ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों ने महज दो रन ही बनाए। यानी पावरप्लेे में मुंबई ने दो विकेट पर 30 रन बनाए।
मुंबई 28/2 ओवर 5
संदीप शर्मा की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। इसके बाद तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बने। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार ने मिडविकेट की ओर खेलकर दो रन लिए। संदीप की छठी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। फील्ड अंपायर ने डीआरएस का सहारा लिया और सूर्यकुमार को आउट करार दिया गया। सूर्यकुमार सात रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई 22/1 ओवर 4
अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नबी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। नबी की शुरुआती तीन गेंदों पर दो रन बनेेे। चौथी गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश में रोहित दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे। इस तरह से उनकी 11 रन की पारी का अंत हुआ। रोहित ने 14 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का लगाया। नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आए हैं। सूर्यकुमार के खिलाफ पहली ही गेंद पर स्टंपिंग की अपील हुई और फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर को रेफर किया। हालांकि सूर्यकुमार को नॉटआउट दिया गया।
मुंबई 19/0 ओवर 3
भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर एक रन दिए। चौथी गेंद को डी कॉक ने डीप स्क्वॉयर लेग के उपर से छह रन के लिए भेज दिया। पांचवीं गेंद को डीकॉक ने डीप मिडविकेट के उपर से खेला जिसपर दो रन बने। इस ओवर में 9 रन बने।
मुंबई 10/0 ओवर 2
दूसरा ओवर लेकर आए हैं अनुभवी पेसर संदीप शर्मा। रोहित ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया लेकिन दूसरी गेंद को उन्होंने लॉन्ग लेग की ओर छक्के के लिए भेज दिया। संदीप ने तीसरी गेंद स्लोेअर फेंका जिसपर रोहित ने दौड़कर एक रन लिया। चौथी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की ओर खेल दौड़कर सिंगल लिया। छठी गेंद पर रोहित ने एक रन चुराया।
मुंबई 1/0 ओवर 1
हैदराबाद की ओर से इस मैच में कप्तानी कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर डालने के लिए आए हैं। उनके सामने हैं मुंंबई के कप्तान रोहित शर्मा। भुवी ने शुरुआती पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बनने दिए। छठी गेंद पर रोहित ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेला और सिद्धार्थ कौल ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। युवराज सिंह की जगह इशान किशन जबकि लसिथ मलिंगा की जगह अल्जारी जोसफ को टीम में शामिल किया गया है।
——————————————————————————————————————————————————————————————————-
मुंबई (प्लेइंग इलेवन):
क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेसन बेहरेनडोर्फ, राहुल चाहर, अल्जारी जोसफ और जसप्रीत बुमराह।
हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):
डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.