×

ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह यूरोप मे मना रहे हनीमून

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ 9 दिसंबर को शादी की थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - December 29, 2016 11:50 AM IST

ईशांत शर्मा ने इसी साल 9 दिसंबर को प्रतिमा सिंह के साथ शादी की थी। Photo Courtesy: Ishant Sharma official Facebook account
ईशांत शर्मा ने इसी साल 9 दिसंबर को प्रतिमा सिंह के साथ शादी की थी। Photo Courtesy: Ishant Sharma official Facebook account

भारतीय टीम के लिए यह साल मैदान के अंदर और बाहर दोनों तरह से खास रहा। एक तरफ तो भारत ने लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतकर आईसीसी रैंकिग में शीर्ष स्थान पा लिया। वहीं कई भारतीय खिलाड़ी इस साल शादी के बंधन में बंध गए। पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपनी गर्लफेंड्र हेजल कीच संग शादी की। इसके बाद भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी 9 दिसंबर को अपनी मंगेतर और बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लिए। यह दोनों ही शादियां इस साल काफी चर्चा में रहीं। ये भी पढ़ें: ये हैं साल 2016 के शीर्ष 10 बेहतरीन वनडे गेंदबाज

युवराज हाल ही में हेजल के साथ गोवा में हनीमून मना कर लौटे हैं तो अब ईशांत टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अपनी पत्नी प्रतिमा के साथ हनीमून गए हैं। ईशांत-प्रतिमा ने अपने हनीमून के लिए यूरोप को चुना है। जहां दोनों ही एक साथ समय बिता रहे हैं। ईशांत और प्रतिमा पहली बार साल 2011 में मिले थे, जब ईशांत को आईजीएमए बास्केटबॉल एसोसिएशन लीग में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज प्रतिमा के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए थे। तब से ही वह एक दूसरे को जानते है। ईशांत ने कुछ समय बाद प्रतिमा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उन्होंने हां कर दी। ये भी पढ़ें: साल 2016 में क्रिकेटरों द्वारा किए 10 सबसे खास ट्वीट

TRENDING NOW

15538601_701293466698879_2032876779328241664_n(1)
Photo Courtesy: Ishant Sharma official Instagram account

ईशांत-प्रतिमा की शादी में क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए थे। जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह के साथ दिल्ली रणजी टीम के उनके साथी भी शामिल हुए थे। ईशांत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा और आखिरी टेस्ट खेला था। जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे।