Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 24, 2016 10:40 PM IST
भारत ने बांग्लादेश को एशिया कप के पहले मैच में 45 रनों से हराते हुए टी20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखी है। सबसे बढ़िया बात रही कि उन्होंने विपक्षी टीम को हल्का नहीं आंका और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेली। बांग्लादेश ने पिच की परिस्थिति को देखकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने जब अपने शुरुआती तीन विकेट धवन, कोहली और रैना को 46 रनों के भीतर गंवा दिया था तो ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश यहां से भारत को पिछले कदमो पर पिछेड़ सकता है। लेकिन ऐसे में बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने दूसरे छोर से लगातार स्ट्राइक देते हुए रोहित शर्मा का एक अच्छा साथ निभाया और चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाने के साथ ही साथ उन्होंने भारतीय पारी को संभाला। भले ही युवराज ने महज 15 रन बनाए, लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। एक बार फिर से अंतिम ओवरों में पांड्या ने जबरदस्त हिटिंग की और भारत की रन गति को तेजी से बढ़ाया। दूसरे छोर से रोहित ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और मैदान के चारों ओर स्ट्रोक खेलते हुए विपक्षी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। रोहित ने भारत की ओर से सर्वाधिक 83 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से अल-अमीन हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। वहीं महमदुल्लाह सबसे किफायती गेंदबाज रहे और उन्होंने 2 ओवरों में 9 रन देकर एक विकेट लिया।
भारत के द्वारा दिए गए 167 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम को आशीष नेहरा और बुमराह ने शुरू में ही झटके दे दिए। जब मोहम्मद मिथुन और सौम्या सरकार आनन फानन में चलते बने। बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए तरसते नजर आए। बांग्लादेश की ओर से सब्बीर रहमान(44) के अलावा और कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया। भारत की ओर से नेहरा ने सर्वाधिक 23 रन देकर 3 विकेट लिए। रोहित को उनकी शानदार 83 रनों की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। फुल स्कोर जानने के लिए क्लिक करें…
भारत ने बांग्लादेश को 45 रनों से हराया
लाइव स्कोर बांग्लादेश 121/7, 20 ओवर। बल्लेबाजी: मुशिफिकुर रहीम 16(17), तस्किन अहमद 15(15)। अंतिम ओवर रवींद्र जडेजा ने फेंका। पहली दो गेंदों पर एक रन बनता हुआ। ये क्या दो गेंदें लगातार वाइड। अगली दों गेंदों पर तस्कीन अहमद कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर अहमद ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस तरह भारत के एशिया कप का पहला मैच 45 रनों से जीत लिया।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 117/7, 18 ओवर। बल्लेबाजी: मुशिफिकुर रहीम 15(14), तस्किन अहमद 14(12)। बुमराह गेंदबाजी आक्रमण में वापस लौटे। पहली पांच गेंदों पर सिर्फ तीन रन बने। अंतिम गेंद पर तस्कीन अहमद ने लॉन्ग ऑन का छक्का लगा दिया। ओवर से कुल 9 रन। बुमराह का गेंदबाजी विश्लेषण 4-0-23-1
लाइव स्कोर बांग्लादेश 108/7, 18 ओवर। बल्लेबाजी: मुशिफिकुर रहीम 14(13), तस्किन अहमद 6(7)। जडेजा गेंदबाजी पर आए। अहमद ने जडेजा की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। लेकिन उसके बाद जडेजा ने जबरदस्त वापसी की और ओवर से कुल 6 रन खर्च किए। बांग्लादेश को अंतिम 12 गेंदों पर 59 रनों की दरकार। मैच में अब बस औपचारिकताएं शेष।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 102/7, 17 ओवर। बल्लेबाजी: मुशिफिकुर रहीम 13(12), तस्किन अहमद 1(2)। नेहरा गेंदबाजी आक्रमण पर लौटते हुए। महमदु्ल्ला ने नेहरा की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर महमदुल्लाह आउट। महमदुल्लाह को नेहरा ने रोहित के हाथों झिलवाया। लगातार दूसरी गेंद नेहरा ने मोर्तजा को आउटकर दिा। मोर्तजा को नेहरा ने जडेजा के हाथों झिलवाया। नेहरा की करिश्माई गेंदबाजी। नए बल्लेबाज तस्किन अहमद क्रीज पर। अगली गेमद वाइड। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना और नेहरा हैट-ट्रिक चांस चूकते हुए। अंतिम गेंद पर अहमद ने एक रन लिया। ओवर से कुल 6 रन आए।
मशरफे मुर्तजा c जडेजा b नेहरा 0(1)
महमदुल्लाह c रोहित b नेहरा 7(6)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 96/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: मुशिफिकुर रहीम 13(12), महमदुल्लाह 3(3)। पारी का 16वां ओवर जडेजा फेंकने के लिए आए। जडेजा को रहीम ने आड़े हाथों लिया और दो चौके जमाए। ओवर से कुल 11 रन। क्या ये चौके मैच का रुख बदल पाएंगे। बहरहाल बांग्लादेश को 24 गेंदों पर 71 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 85/5, 15 ओवर। बल्लेबाजी: मुशिफिकुर रहीम 5(8), महमदुल्लाह 1(1)। पांड्या गेंदबाजी में लौटते हुए। अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने भारतीय टीम को पांचवीं सफलता दिलवाई। रहमान को उन्होंने धोनी के हाथों झिलवाया। नए बल्लेबाज महमदुल्लाह क्रीज पर। अगली गेंद पर रहीम ने एक रन लिया। अगली गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन लिया। अंतिम तीन गेंदें डॉट्स। ओवर से मात्र 3 रन। पांड्या का गेंदबाजी विश्लेषण 4-0-23-1
रहमान c धोनी b पांड्या 44(32)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 82/4, 14 ओवर। बल्लेबाजी: मुशिफिकुर रहीम 4(1), सब्बीर रहमान 44(31)। भारत 166/6। अश्विन गेंदबाजी के लिए आए और एक बार फिर से सधी हुई गेंदबाजी। 6 गेंदों पर 6 रन बने। अब बांग्लादेश को 36 गेंदों में 85 रनों की जरूरत।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 76/4, 13 ओवर। बल्लेबाजी: मुशिफिकुर रहीम 1(1), सब्बीर रहमान 41(28)। भारत 166/6। गेंदबाजी में परिवर्तन रवींद्र जडेजा आते हुए। जडेजा की पहली दो गेंदों से दो रन आए। ओहोहो…शाकिब अल हसन रन आउट। दोनों बल्लेबाजों के बीच नासमझ का नतीजा, बांग्लादेश भंवर में। नए बल्लेबाज मुशिफिकुर रहीम क्रीज पर। ओवर से 5 रन। बांग्लादेश को अब 7 ओवरों में 91 रनों की दरकार।
शाकिब अल हसन रन आउट 3(8)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 71/3, 12 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 3(7), सब्बीर रहमान 38(25)। भारत 166/6। अब अश्विन फिर से गेंदबाजी आक्रमण पर आते हुए। पहली तीन गेंदों से दो रन आए। चौथी गेंद पर रहमान का शानदार छक्का । गेमंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से खेला सीदे 6 रनों के लिए। अंतिम दो गेंदों से दो रन आए। बांग्लादेश को 48 गेंदों पर 96 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 61/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 1(3), सब्बीर रहमान 30(22)। भारत 166/6। पांड्या की पहली गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। अगली गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। अब रहमान ने छक्का जड़ा। पहली गेंद पर वह आउट होते होते बचे थे। चौथी गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। पांड्या ने एक और वाइड गेंद फेंकी। ओवर से कुल 10 रन बने।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 51/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब अल हसन 0(0), सब्बीर रहमान 22(19)। भारत 166/6। अश्विन की पहली दो गेंदों पर दो रन बने। साथ ही बांग्लादेश के 50 रन पूरे। काएस लगातार रन बनाने के लिए जूझते हुए। इसी के साथ काएस की पारी का अंत और भारत के हाथों तीसरी सफलता लगती हुई। काएस को अश्विन ने युवराज के हाथों झिलवाया। अगले बल्लेबाज शाकिब अल हसन क्रीज पर। अंतिम गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। ओवर से मात्र 3 रन।
काएस c युवराज b अश्विन 14(24)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 48/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: इमरुल काएस 13(20), सब्बीर रहमान 21(17)। भारत 166/6। पांड्या की पहली गेंद को काएस ने हवा में खेला, वह भाग्यशाली रहे और गेंद युवराज से थोड़ा दूर गिरी। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर काएस ने आखिरकार एक रन लिया। हर गुजरते ओवर के साथ बांग्लादेश टीम की स्थिति बद से बदतर होती चली जी रही है। इसी बीच पांड्या ने वाइड गेंद डाली। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद को डी एकस्ट्रा कवर की ओर खेलकर रहमान ने दो रन बटोरे। ओवर से कुल 6 रन। बांग्लादेश को अभी 66 गेंदों में 119 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 42/2, 8 ओवर। बल्लेबाजी: इमरुल काएस 10(16), सब्बीर रहमान 19(15)। भारत 166/6। दूसरे छोर से गेंदबाजी में परिवर्तन अश्विन आक्रमण पर आए। अश्विन की पहली ही गेंद पर रहमान ने थर्डमेन का चौका लगाया। दूसरी गेंद डॉट। तीसरी गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर रहमान ने एक रन लिया। चौथी गेंद भी डॉट। अंतिम गेंद पर एक रन। ओवर से कुल 6 रन बनते हुए। बांग्लादेश को 72 गेंदों में 125 रनों की दरकार।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 36/2, 7 ओवर। बल्लेबाजी: इमरुल काएस 9(13), सब्बीर रहमान 14(12)। भारत 166/6। दूसरे छोर से गेंदबाजी में परिवर्तन पांड्या आक्रमण में आए। पहली दो गेंदों पर दो रन बनते हुए। तीसरी गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलते हुए रहमान ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर काएस ने भी एक रन लिया। पाचवीं गेंद पर लेग बाई का एक रन बनता हुआ। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। बांग्लादेश को 78 गेंदों में 131 रन बनाने की दरकार। रिक्वायर रन रेट 10 के पार।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 31/2, 6 ओवर। बल्लेबाजी: इमरुल काएस 7(10), सब्बीर रहमान 12(9)। भारत 166/6। बुमराह की पहली गेंद पर काएस ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। नपी तुली गेंदबाजी करते हुए बुमराह। तीसरी गेंद जो शॉर्ट थी उस पर प्रहार करते हुए रहमान ने दो रन लिए। अगली गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद काएस के लिए कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। ओवर से कुल 4 रन।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 27/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: इमरुल काएस 6(7), सब्बीर रहमान 9(6)। भारत 166/6। नेहरा की पहली गेंद पर रहमान ने मिड विकेट के ऊपर से खेलते हुए चार रन बटोरे। अगली गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर काएस ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद को कवर की दिशा में खेलकर काएस ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद को रहमान ने मिड ऑन की ओर खेला और एक रन लिया। अंतिम गेंद पर भी काएस ने एक रन लिया। ओवर से कुल 8 रन आए।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 19/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: इमरुल काएस 4(4), सब्बीर रहमान 3(3)। भारत 166/6। ओहोहो…भारत के हाथों दूसरी सफलता लगती हुई। सौम्या सरकार आउट। सरकार को बुमराह ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी के हाथों विकेट के पीछे झिलवाया। नए बल्लेबाज इमरुल काएस क्रीज पर। काएस के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर काएस ने डीप एक्सट्रा कवर का चौका लगाया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से कुल 4 रन।
सरकार c धोनी b बुमराह 11(14)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 15/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 11(12), सब्बीर रहमान 3(3)। भारत 166/6। आखिरकार भारत को पहली सफलता मिलती हुई। मिथुन को नेहरा ने बोल्ड आउट कर दिया। आसानी से रन नहीं आ रहे थे और बल्लेबाज ने अतिरिक्त प्रयास किया और उसी का खामियाजा यहां देखने को मिलता हुआ। नए बल्लेबाज सब्बीर रहमान क्रीज पर। रहमान पहली गेंद पर बाल बाल बचते हुए। अगली गेंद को रहमान ने थर्डमेन की ओर खेलकर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर सरकार ने फिर से 3 रन लिए। आस्किंग रेट 9 के आसपास पहुंच चुका है। अंति गेंद पर सरकार ने दो रन लिए। ओवर से 6 रन।
मिथुन b नेहरा 1(3)
लाइव स्कोर बांग्लादेश 9/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 8(11), मोहम्मद मिथुन 1(1)। भारत 166/6। दूसरा ओवर बुमराह लेकर आए। पहली ही गेंद पर सरकार ने स्वीपर कवर का शानदार चौका लगाया। अगली गेंद को प्वाइंट की ओर खेलकर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर मिथुन ने एक रन लिया। चौथी गेंद थोड़ा बेहतर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं। अंततिम गेंद भी डॉट। ओवर से कुल 6 रन।
लाइव स्कोर बांग्लादेश 3/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 3(6), मोहम्मद मिथुन 0(0)। भारत की ओर से आशीष नेहरा पहला ओवर फेंकने के लिए आए। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। लगातार नपी तुली गेंदबाजी करते हुए नेहरा। चौथी गेंद भी लाइन पर, बल्लेबाज को रन बनाने का कौई मौका नहीं मिला। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं। नेहरा की गेंदबाजी की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम। अंततिम गेंद को सरकार ने बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर तीन रन लिए।
भारत ने बांग्लादेश को 167 रनों का लक्ष्य दिया
मीरपुर की हरी भरी पिच पर बांग्लादेश टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही जब शिखर धवन पारी के दूसरे ही ओवर में मात्र 2 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी जल्दी आउट हो गए। रैना ने थोड़ी देर रोहित के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 13 रन बनाकर महमदुल्लाह का शिकार बने। ऐसी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने लगातार रोहित शर्मा के साथ स्ट्राइक दी और शर्मा ने रन गति को बढ़ाया। युवराज और रोहित ने चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। युवराज सिंह 15 रन बनाकर आउट हुए। मैच के अंतिम छड़ों में पांड्या ने जबरदस्त हिटिंग की और 18 गेंदों में 31 रन बटोरे। रोहित शर्मा भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 83(55) रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से अल अमीन हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
लाइव स्कोर भारत 166/6, 20 ओवर। बल्लेबाजी: एम एस धोनी 8(2), रवीद्र जडेजा 0(0)। पहली गेंद को पांड्या ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया। भारत का 5वां विकेट गिरा। रोहित शर्मा आउट। अगले बल्लेबाज धोनी क्रीज पर। ओवर की चौथी गेंद पर पांड्या भी आउट। पांचवीं गेंद पर धोनी ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर कप्तान धोनी का जबरदस्त प्रहार और गेंद बैकवर्ड स्कवेयर लेग के बाहर 6 रनों के लिए चली गई। धोनी अपने अंदाज में पारी का अंत करते हुए।
पांड्या c महमदुल्लाह b अल अमीन 31(18)
शर्मा c सौम्या सरकार b अल अमीन 83(55)
लाइव स्कोर भारत 157/4, 19 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 83(54), हार्दिक पांड्या 30(15)। मुस्ताफिजुर रहमान गेंदबाजी में वापस आए। पहली गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर पांड्या ने डीप बाकवर्ड प्वाइंट का चौका लगाया। लगता है पांड्या को गेंद फुटबॉल नजर आ रही है। क्रीज का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए पांड्या। अगली गेंद डॉट। भारत ने एक समय 46 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन रोहित ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वह प्रशंसनीय। अगली गेंद को पांड्या बीट हुआ। अपने आप से खफा होते हुए पांड्या। पांचवीं गेंद पर पांड्या ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। ओवर से कुल 8 रन।
लाइव स्कोर भारत 149/4, 18 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 82(53), हार्दिक पांड्या 24(10)। अल अमीन गेंदबाजी में वापस लौटते हुए। पहली गेंद पर रोहित ने 2 रन लिए। अगली गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। अब पांड्या की बारी। पांड्या ने आते ही तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद का भी वही हश्र औक एक और चौका। इस युवा बल्लेबाज की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। 17 गेंदों में दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर पांड्या ने दो रन लिए।
लाइव स्कोर भारत 136/4, 17 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 79(51), हार्दिक पांड्या 14(6)। रहमान गेंदबाजी पर आए। पहली गेंद पर पांड्या ने उनका चौके के साथ स्वागत किया। अगली गेंद पर पांड्या ने एक रन लिया। रोहित ने तीसरी गेंद पर डीप मिड विकेट का बड़ा छक्का लगाया। बेहतरीन बल्लेबाजी। रोहित की शतक पर निगाह। अगली गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर पांड्या ने दो रन लिए। अंतिम गेंद रहमान ने वाइड फेंकी। वाइड का जवाब छक्के से देते हुए पांड्या। डीप मिड विकेट की जानिब से गेंद हवा में झूलती हुई बाउंड्री लाइन के बाहर। ओवर से कुल 21 रन।
लाइव स्कोर भारत 115/4, 16 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 72(49), हार्दिक पांड्या 1(2)। दूसरे छोर से मुर्तजा गेंदबाजी में वापस आए। पहली तीन गेंदों पर कुल 4 रन बने। चौथी गेंद को रोहित ने हवा में खेल दिया। शाकिब गेंद को कैच करने के लिए हवा में उछले, लेकिन उनकी पकड़ से बाहर गेंद पर 6 रन आते हुए। अगली गेंद पर डीप मिड विकेट का शानदार चौका। छठी गेंद का भी वह हश्र इस बार डीप एक्सट्रा कवर का चौका। ओवर से 18 रन आते हुए।
लाइव स्कोर भारत 97/4, 15 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 55(44), हार्दिक पांड्या 0(1)। शाकिब की पहली गेंद पर एक रन लेने के साथ रोहित ने टी20 क्रिकेट में अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया। दूसरी गेंद पर युवराज ने भी एक रन लिया और रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रनों की भागेदारी पूरी की। अगली गेंद पर रोहित ने स्वीप शॉट लगाया, गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर। चौथी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। ओहोहो….युवराज सिंह आउट। युवराज ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले में गेंद ढंग से आई नहीं और डीप मिड विकेट पर खड़े फील्डर ने उन्हें कैच आउट कर चलता किया। अगले बल्लेबाज पांड्या क्रीज पर।
युवराज c सौम्या सरकार b शाकिब 15(16)
लाइव स्कोर भारत 90/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 49(41), युवराज सिंह 14(14)। अगला ओवर लेकर मुस्ताफिजुर रहमान आए। रहमान की पहली गेंद को शर्मा ने थर्डमेन की खेलकर एक रन लिया। अगली गेंद पर युवराज का शानदार चौका। लय में युवराज सिंह। तीसरी गेंद को कवर प्वाइंट पर खेलकर युवराज ने एक रन बनाया। चौथी गेंद को थर्डमेन की ओर खेलकर रोहित ने एक रन लिया। पांचवीं गेमद पर युवराज ने फिर से एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। ओवर से कुल 9 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 81/3, 13 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 46(38), युवराज सिंह 9(11)। शाकिब एक बार फिर से गेंदबाजी आक्रमण में वापस आए। पहली तीन गेंदों पर तीन रन बने। दोनों बल्लेबाज लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं। शाकिब को इस ओवर में दोनों बेहद संभलकर खेला। वे जानते हैं कि यहां विकेट गंवाना भारी पड़ सकता है। ओवर से कुल 5 रन।
लाइव स्कोर भारत 76/3, 12 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 43(35), युवराज सिंह 7(8)। मुर्तजा की पहली गेंद पर युवराज ने दौड़कर एक रन लिया। दूसरी गेंद को स्वीपर कवर की ओर खेलकर रोहित ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर रोहित ने फाइन लेग का खूबसूरत चौका लगाया। रंग में नजर आते हुए रोहित। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब बड़े स्ट्रोक खेलेंगे। अगली गेंद को रोहित ने डीप मिड विकेट की ओर खेला और एक रन लिया। पांचवीं गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में खेलकर युवराज ने एक रन लिया। युवराज लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे हैं जो अच्छी बात है। अंतिम गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। ओवर से कुल 10 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 66/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 35(31), युवराज सिंह 5(6)। तस्किन की पहली गेंद तेजी से स्विंग होती हुई जिसने रोहित को बीट किया। अगली दो गेंदों पर भी कोई रन नहीं। लगातार प्रयास करने के बाद आखिरकार रोहित को सफलता मिली और उन्होंने बैकवर्ड प्वाइंट का चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर रोहित ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट का छक्का लगा दिया। अगली गेंद पर थर्डमेन का सानदार चौका। भारत के लिहाज से एक बेहतरीन ओवर। ओवर से कुल 14 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 52/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 21(25), युवराज सिंह 5(6)। महमदुल्लाह की पहली गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर युवराज के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील, लेकिन नॉट आउट। तीसरी गेंद पर युवराज ने एक रन लिया। अगली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक रन लिए। अंतिम गेंद पर भी रोहित ने एक रन लिया। इस तरह ओवर से कुल 5 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 47/3, 9 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 18(22), युवराज सिंह 3(3)। दूसरे छोर से एक और गेंदबाजी में परिवर्तन शाकिब अल हसन आते हुए। पहली गेंद पर युवराज ने सिंगल लिया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। शाकिब की चौथी गेंद को रोहित ने मिड ऑन की ओर खेला और एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर युवराज ने एक रन लिया। अँतिम गेंद पर एक और सिंगल। ओवर से कुल 4 रन।
लाइव स्कोर भारत 43/3, 8 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 16(18), युवराज सिंह 1(1)। दूसरे छोर से गेंदबाजी में एक बार फिर से परिवर्तन महमदुल्लाह आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली गेंद को रोहित ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लियआ। तीसरी गेमद पर रैना ने एक्सट्रा कवर की ओर खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर रोहित ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया। भारत का तीसरा विकेट गिरा, रैना आउट। रैना को महमदुल्लाह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। मैदान में सन्नाटा पसरा हुआ। नए बल्लेबाज युवराज सिंह क्रीज पर।
रैना b महमदुल्लाह 13(13)
लाइव स्कोर भारत 39/2, 7 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 14(15), सुरेश रैना 12(11)। दूसरे छोर से एक बार फिर से मुर्तजा गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद को रोहित ने बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर दो रन बटोरे। तीसरी गेंद पर स्वीपर कवर की खेला और एक रन लिया। रैना के सामने आते ही मुर्तजा ने वाइड गेंद फेंक दी। क्या रैना इतने खतरनाक हो चुके हैं? अगली गेंद को रैना ने डीप बेकवर्ड प्वाइंट की ओर खेला और दो रन लिए। पांचवीं गेंद रो रैना ने मिड विकेट की ओर केलकर एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रोहित ने थर्ड मेन की ओर खेलकर एक रन लिया। ओवर से कुल 8 रन।
लाइव स्कोर भारत 31/2, 6 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 10(11), सुरेश रैना 9(9)। अब अल अमीन गेंदबाजी के लिए फिर से आते हुए। दूसरी गेंद पर रैना ने स्वीपर कवर का खूबसूरत चौका लगाया। रैना लय में नजर आते हुए। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। भारत को अगर यहां से बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो इनके बीच एक बड़ी साझेदारी की दरकार। ओहोहो…एक और करारा प्रहार रैना के बैट से निकलता हुआ। डीप बैकवर्ड प्वाइंट की जानिब से गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाते हुए सुरेश रैना। रैना के दो चौकों की मदद से ओवर से कुल 8 रन।
लाइव स्कोर भारत 23/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 10(11), सुरेश रैना 1(3)। ओहोहो..भारत को दूसरा झटका लगता हुआ। विराट कोहली भी आउट। परिवर्तन के तौर पर गेंदबाजी करने आए कप्तान मुर्तजा ने ‘ही मैन’ कोहली को महमदुल्लाह के हाथों झिलवाते हुए उनकी पारी का अंत किया। रैना नए बल्लेबाज क्रीज पर आते हुए। अंतिम गेंद को रैना ने थर्डमेन की ओर खेलकर एक रन लिया।
कोहली c महमदुल्लाह b मुर्तजा 8(11)
लाइव स्कोर भारत 19/1, 4 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 7(9), विराट कोहली 8(11)। दूसरे छोर से गेंदबाजी में परिवर्तन मुस्ताफिजुर रहमान को आक्रमण पर लगाया गया। रहमान की पहली गेंद वाइड। अगली दो गेंदो पर कोई रन नहीं बना। अभी भी कोहली के लिए एक स्लिप लगी हुई। चौथी गेंद को कोहली ने बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर दो रन बटोरे। ओवर से 3 रन।
लाइव स्कोर भारत 16/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 7(9), विराट कोहली 6(5)। तस्किन की पहली गेंद को कोहली ने सुरक्षात्मक तरीके से खेला। कोहली के लिए बांग्लादेशी कप्तान ने मात्र एक स्लिप रखी है। अगली गेंद पर कोहली ने फिर से संभलकर शॉट खेला। तीसरी गेंद पर कोहली ने अपना रंग दिखाया और फाइन लेग की दिशा में करारा प्रहार लगाते हुए चौका बटोरा। चौथी गेंद को बैकवर्ड स्कवेयर लेग की ओर खेलकर कोहली ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद को रोहित ने कवर की ओर खेला और दो रन लिए।
लाइव स्कोर भारत 9/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 5(7), विराट कोहली 1(2)। दूसरा ओवर अल अमीन हुसैन फेंकने के लिए आए। पहली गेंद पर मिस फील्डिंग देखने को मिलती हुई। दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया और दो रन दौड़कर पूरे किए। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। आउट! शिखर धवन को अल अमीन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अमीन की गेंद धवन का ऑफ स्टंप ले उड़ी। नए बल्लेबाज कोहली क्रीज पर। अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रोहित ने डीप एक्सट्रा कवर का चौका लगा दिया।
धवन b अल अमीन 2(4)
लाइव स्कोर भारत 2/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 1(5), शिखर धवन 0(1)। पहला ओवर तस्किन अहमद लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद को डीप बैकवर्ड प्वाइंट की ओर खेलकर रोहित शर्मा ने एक रन लिया। तीसरी गेेंद पर धवन ने लेग बाई का एक रन लिया। इस गेंद पर धवन चौका लगा सकते थे लेकिन चूके। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवींगेंद भी डॉट, बीट हुए रोहित। गेंदों में अच्छा पेस निकाल रहे हैं तस्किन। ओवर से मात्र दो रन।
बांग्लादेश(अंतिम एकादश): इमरुल काएस, सौम्या सरकार, सब्बीप रहमान, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मुस्ताफिकुर रहीम(विकेटकीपर), मशरफे मुर्तजा(कप्तान), मोहम्मद मिथुन, अल-अमीन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद।
भारत(अंतिम एकादश): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह। पढ़ें मैच प्रिव्यू…
टॉस अपडेट: बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
बांग्लादेश ने बारिश के आसार को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है ताकि वह शुरुआती मूवमेंट का फायदा उठा सकें।
धोनी टॉस के लिए मैदान पर आते हुए। इसका मतलब वह आज के मैच में खेलने के लिए फिट हैं। भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक बढ़िया खबर। भारतीय टीम में सिर्फ एक परिवर्तन किया गया है और रहाणे की जगह विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है।
मौसम अपडेट: इस मैच में बारिश होने की संभावनाएं हैं। मीरपुर में आज दोपहर को बारिश हुई थी जो शाम होते होते थम गई। आशा की जा रही है कि बारिश यूं ही थमी रहे और मैच में कोई खलल ना पड़े।
भारतीय टीम ने इस साल टी20 क्रिकेट में गजब का प्रदर्शन किया है और 6 टी20 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है। इस मैच में कप्तान धोनी की चोट को देखते हुए पार्थिव पटेल को सम्मिलित किया जा सकता है। बहरहाल, नंबर पांच को लेकर अभी भी संशय बरकरार है जिसमें युवराज और रहाणे के बीच जंग देखने को मिलेगी। अगर युवराज को मौका मिलता है तो उन्हें कोहली ऊपरी क्रम में आजमा सकते हैं, गौरतलब है कि हाल ही कि सीरीजों में युवराज को ज्यादा बल्लेबाजी के मौके नहीं मिले थे। धोनी की जगह विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान होंगे। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी तमीम इकबाल नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में अनुभवी इमरुल काएस पर शीर्ष क्रम को संभालने की जिम्मेदारी होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पवन नेगी, पार्थिव पटेल।
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा(कप्तान), अल अमीन हुसैन, इमरूल कायस, मोहम्मद मिथुन, मुस्तफिजुर रहमान, नुरूल हसन, साकिब-अल-हसन, तस्कीन अहमद, अबु हैदर, अराफात सन्नी, मोहम्मदुल्लाह, मुसफिकुर रहीम(विकेटकीपर), नासिर हुसैन, शब्बीर रहमान, सौम्य सरकार।
भारत ने बांग्लादेश को 45 रनों से हराया
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.