×

सुशांत सिंह राजपूत के सामने गिड़गिड़ाए महेन्द्र सिंह धोनी(वीडियो)

30 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म की कहानी बताने के लिए महेन्द्र सिंह धोनी अपना किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत से विनती करते दिख रहे हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 7, 2016 4:43 PM IST

MS-Dhoni-Sushant-Singh-Rajput

महेन्द्र सिंह धोनी पर बनने वाली फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का इंतजार सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि खुद धोनी भी कर रहे हैं। धोनी को खुद की बायोपिक की कहानी जानने के लिए फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। जी हां धोनी को अपनी इस फिल्म की कहानी जानने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रमोशन के दौर से गुजर रही इस फिल्म का एक नया वीडियो लांच हुआ है, जिसमें धोनी सुशांत को फिल्म की कहानी बताने के लिए कह रहे हैं, लेकिन सुशांत उनको कहानी ना बता कर टीज कर रहे हैं।

इस वीडियो में सुशांत और धोनी एक कमरे में वीडियो गेम खेल रहे हैं तभी धोनी सुशांत से कहानी बताने को कहते हैं, लेकिन सुशांत धोनी को यह कहकर मना कर देते हैं कि मैंने कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। धोनी सुशांत से बार बार पूछते हैं लेकिन सुशांत हर बार कुछ ना कुछ बहाना बना कर मना कर देते हैं। अंत में धोनी बोलते हैं कि मेरी ही कहानी है मुझे तो पता ही होगी, तो सुशांत उनका मजाक उड़ाते हुए कहते हैं तो फिर पूछ क्यों रहे हो। [Also Read: विराट कोहली का मैच साबित होंगे लोकेश राहुल: क्रिस गेल]

TRENDING NOW

30 सितंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म धोनी के जीवन के बहुत से अनकहे किस्से अपने आप में समेटे हुए हैं और यही इस फिल्म की टीआरपी भी है। धोनी की कहानी जानने के लिए दर्शक बेताब हैं और उम्मीद है कि ये फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। फिल्म रिलीज के पहले ही 60 करोड़ की कमाई सेटेलाइट राइट्स और ब्रांड्स के जरिये कमा चुकी हैं।