×

क्या 2019 का विश्व कप खेलेंगे एम एस धोनी?

धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Updated on - June 1, 2017 10:06 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी © PTI
महेंद्र सिंह धोनी © PTI

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। फ्लेमिंग ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि धोनी कब तक क्रिकेट खेल सकते हैं। फ्लेमिंग ने दावा किया है कि धोनी साल 2019 के विश्व कप तक खेल सकते हैं। हालांकि तब तक धोनी 38 साल के हो जाएंगे, लेकिन फिर भी फ्लेमिंग का मानना है कि वो ऐसा कर सकते हैं। फ्लेमिंग ने कहा, ”मेरा मानना है कि धोनी साल 2019 तक खेल सकते हैं। धोनी इस बात को जानते हैं कि उन्हें लगातार अच्छा करना होगा। धोनी ने साफ किया था कि वो साल 2019 का विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन वो ये बखूबी जानते हैं कि इसके लिए उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।” ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के मौके पर गूगल डूडल ने दिया क्रिकेट प्रेमियों को बेहतरीन तोहफा

TRENDING NOW

हालांकि फ्लेमिंग ने ये भी मान कि धोनी 4 साल पहले वाले धोनी नहीं बन सकते। फ्लेमिंग ने कहा, ”टीम को मजबूती देने के लिए उन्हें ऊपर खिलाया जा सकता है, लेकिन मेरा मानना है कि उनकी मजबूती मैच को खत्म करना है और वो अच्छे फिनिशर हैं। लोग बोलते हैं कि आप उन्हें ऊपर क्यों नहीं खिलाते, लेकिन मैच के हालात 40वें ओवर और टी20I में 16वें ओवर से बदलते हैं और इस पड़ाव पर एक अच्छे फिनिशर की जरूरत होती है। इस जगह पर धोनी सबसे ज्यादा मजबूत हैं।” आपको बता दें कि धोनी फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और इस टूर्नामेंट में भारत को अपना पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।