×

एडम गिलक्रिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और धोनी के आदर्श गिलक्रिस्ट का मानना धोनी ने बतौर कप्तान हर सफलता हासिल कर ली है।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - March 1, 2017 2:34 PM IST

एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैंने उम्मीद नहीं की थी एम एस धोनी कप्तानी छोड़ने पर दुखी होंगे। उन्होंने वह सब कुछ हासिल किया है जो कि एक क्रिकेटर हासिल कर सकता है। उन्होंने सारे खिताब जीते हैं। मुझे लगता है कि वह अब अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा है। बीते 10-15 सालों में वह सबसे दर्शनीय खिलाड़ी रहा है।” भारतीय टीम की कप्तानी से हटने के बाद धोनी को आईपीएल टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की कप्तानी से भी हटा दिया गया है। लेकिन धोनी के प्रशंसक उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करते हुए देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत से अचंभित गिलक्रिस्ट ने कहा, “कई लोगों ने भविष्यवाणी की लेकिन टीम ने मेहनत की और सफलता पाई। उन्होंने अच्छी शुरुआत की है और उनके सामने बैंगलौर मैच जीतने की चुनौती है।” एडम ही वह ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी है जिनकी कप्तानी में कंगारू टीम ने साल 2004 में पहली बार भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीती थी और अब स्टीवन स्मिथ के पास मौका है 13 साल से भारत की जमीं पर एक भी टेस्ट सीरीज ना जीत पाने के सूखे को खत्म करने का। [ये भी पढ़े: महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेन में सफर किया]

गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “भारत ने 19 टेस्ट मैच जीते हैं, इंग्लैंड को 4-0 से हराया है और उनके पास दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली है। मौजूदा फॉर्म और पिछले नतीजों से साफ है कि ऑस्ट्रेलिया टीम को संघर्ष करना पड़ेगा।” एडम ने बैंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वहां कि पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर अवसर देती है। उनका सोचना है कि टेस्ट की शीर्ष टीम पिच के बारे में नहीं सोचती। [ये भी पढ़े: वीरेंदर सहवाग ने गुरमेहर कौर से जुड़े ट्वीट को लेकर सफाई दी]

TRENDING NOW

गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम के रविचंद्नन अश्विन और कोहली की काफी तारीफ की। उनका मानना है कि दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर अपना पूरा योगदान देते हैं। साथ ही उन्होंने 12 विकेट लेकर पुणे टेस्ट का रुख बदलने वाले गेंदबाज स्टीव ओ कीफे की भी जमकर प्रशंसा की।