×

VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी ने जेएससीए टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, 6-0, 6-0 से जीता पहला मैच

सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - November 10, 2019 3:46 PM IST

भारतीय क्रिकेट के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि इस बीच वो बाकी खेलों में हाथ आजमा रहे हैं। रांची के राजकुमार ने हाल ही में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ में कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस चैपिंयनशिप में हिस्सा लिया और अपने पहले मैच में शानदार जीत हासिल की।

धोनी ने रांची के खिलाड़ी सुमित के साथ मिलकर पुरुष डबल्स मैच में माइकल और चेल्स को 6-0, 6-0 से सीधे सेटों में हराया। माही ने मैच के बाद फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई।

टेनिस खेलते हुए पूर्व कप्तान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी भारतीय सेना की पैराशूट रेजीमेंट के निशान वाली टीशर्ट पहने दिख रहे हैं। धोनी को भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली है। हाल ही में उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेकर सेना की 106 TA बटानियन के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग की थी।

रिषभ पंत को एडम गिलक्रिस्ट की सलाह- धोनी जैसा बनने की कोशिश ना करें

TRENDING NOW

धोनी के क्रिकेट से दूर रहने की वजह से हाल में उनके संन्यास को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के बयान- जिसमें उन्होंने कहा था भारतीय टीम धोनी से आगे बढ़ चुकी है, ने इन अफवाहों को और हवा दी।