×

महेंद्र सिंह धोनी ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत की दुआ मांगी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया की सफलता के लिए देवड़ी मंदिर में पूजा की।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - May 10, 2017 5:04 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी  © IANS
महेंद्र सिंह धोनी © IANS

बीसीसीआई के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने के बाद से ही आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को लेकर हलचल बढ़ गई है। वैसे तो सभी टीमें खिताब जीतने के लिए जी तोड़ तैयारी कर रही है लेकिन हर किसी की नजर पूर्व विजेता टीम इंडिया पर रहेगी। इसी बीच भारत को पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने बुधवार को रांची के देवड़ी मंदिर में जाकर पूजा की। धोनी जो कि इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं हाल ही में अपने फॉर्म हाउस कैलाशपति में शिफ्ट हुए हैं।

Good morning everyone! #MaaDeori

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhoni.fc) on

 

Our Handsome Hunk Mahiya at Deori Temple!

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhoni.fc) on


धोनी अपने दोस्त सीमांत लोहानी के साथ अपनी हमर कार में मंदिर पहुंचे। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की सफलता के लिए पूजा की। हालांकि धोनी के वहां आने की पूर्व सूचना नहीं थी इसलिए मंदिर में मौजूद लोग भी माही को अपने बीच देखकर काफी खुश हुए। धोनी ने अपने परिवार के लिए भी आशीर्वाद मांगा। धोनी पहले भी कई बार देवड़ी मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे हैं। आईपीएल में उनकी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है और प्ले ऑफ में लगभग पहुंच चुकी है। उनका अगला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 12 मई को होगा। [ये भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एम एस धोनी पर उठाए ललित मोदी ने सवाल?]

TRENDING NOW

पिछले दिनों धोनी कई विवादों के चलते सुर्खियों में थे। आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडिया सीमेंट के साथ धोनी का नियुक्ति पत्र अपलोड कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि हमेशा कूल अंदाज में रहने वाले धोनी ने इस मुद्दे पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।