×

धोनी ने हिंदी अखबार को 100 करोड़ रुपए का मानहानि केस करने की धमकी दी

वर्तमान में धोनी श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में व्यस्त हैं। भारत पुणे में खेला गया पहला टी20 मैच हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे है। सीरीज का दूसरी टी20 मैच 12 फरवरी को धोनी के घरेलू मैदान रांची में खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 11, 2016 1:02 PM IST

एमएस धोनी © AFP
एमएस धोनी © AFP

हाल ही में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मैच फिक्सिंग में संलिप्तता को लेकर मीडिया में खबरें आई थीं। अब यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने आरोपी हिंदी अखबार को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस अखबार ने कथित रूप से दावा किया था कि धोनी ने साल 2014 में ओल्ड ट्रेफोर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए  मैच को फिक्स किया था। आरोपी अखबार ने सुनील देव(जो उस समय इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर थे) के हवाले से कथित तौर पर दावा किया था कि धोनी ने गीले विकेट पर जानबूझकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसके कारण भारतीय टीम को तीन दिन के भीतर ही हार का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ें: दूसरे टी20 में श्रीलंका को धूल चटाने को बेताब टीम इंडिया

अब जाकर धोनी ने वकील ने कथित रूप से 9 पेजों का लीगल नोटिस भेजा है जिसमें लिखा है, “बताए गए वीडियो में जो फुटेज है वह सुनील देव के  पूर्ण रूप से संदिग्ध स्टिंग ऑपरेशन की फुटेज है। जो वर्तमान परिस्थिति में कुछ नहीं है बल्कि एक गलत तरीका है जिसके अंतर्गत मेरे क्लाइंट को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हमारे क्लाइंट(महेंद्र सिंह धोनी) अधिकार रखते हैं कि वह अपने ऊपर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों का 100 करोड़ कर हर्जाना लें। क्योंकि इस मामले की वजह से उन्हें मानसिक तनाव, बदनामी झेलनी पड़ी है।

TRENDING NOW

वर्तमान में धोनी श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में व्यस्त हैं। भारत पुणे में खेला गया पहला टी20 मैच हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे है। सीरीज का दूसरी टी20 मैच 12 फरवरी को धोनी के घरेलू मैदान रांची में खेला जाएगा।