This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रणजी ट्रॉफी, राउंड 2: मिलिंद कुमार ने जड़ा दोहरा शतक, सुरेश रैना रहे फ्लॉप
रणजी ट्रॉफी 2018-19 में राउंड-2 के दूसरे दिन ग्रुप-सी और प्लेट-ग्रुप में कुल नौ मुकाबले खेले जा रहे हैं।
Written by Cricket Country Staff
Published: Nov 13, 2018, 07:10 PM (IST)
Edited: Nov 13, 2018, 07:20 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के राउंड-2 के दूसरे दिन झारखंड ने हरियाणा को नौ विकेट से मात दी। वहीं, सिक्किम की तरफ से मिलिंद कुमार 224(215) ने नागालैंड के खिलाफ अपना दोहरा शतक पूरा किया। उत्तर प्रदेश के सुरेश रैना फ्लॉप रहे। उन्होंने महज 10 रन की पारी खेली। हालांकि उनकी टीम के कप्तान अक्षदीप 151 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं। नागालैंड के पवन सुयाल ने सात विकेट हॉल अपने नाम किया।
ग्रुप-सी
त्रिपुरा बनाम असम: मैच के दूसरे दिन असम ने अपनी पारी को 268/4 से आगे बढ़ाया। पूरी टीम 327 रन पर ऑलआउट हो गई। त्रिपुरा के अभिजीत सरकार ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। बल्लेबाजी के लिए आई त्रिपुरा की टीम महज 139 रन पर ही ऑलआउट हो गई। असम के अरूप दास ने पांच विकेट हॉल लिया। मुख्तार हुसैन को भी चार विकेट मिले। दिन का खेल खत्म होने से पहले एक बार फिर असम बल्लेबाजी के लिए आया। उसने तीन ओवर खेलने के बाद 5/0 रन बना लिए हैं।
उत्तर प्रदेश बनाम ओडिशा: ओडिशा की पहली पारी में 256 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने मैच के दूसरे दिन 361/6 रन बनाकर 105 रन की बढ़त बना ली है। सुरेश रैना महज 10 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षदीप नाथ 151(258) शतक बनाकर खेल रहे हैं और अपने दोहरे शतक के लिए आगे बढ़ रहे हैं। रिंकू सिंह ने 72 तो प्रियम गर्ग ने 59 रन की पारी खेली। ओडिशा के बसंत मोहंते ने तीन विकेट निकाले।
राजस्थान बनाम सेना: सेना की पहली पारी में 228 रन के सामने मैच के दूसरे दिन राजस्थान की टीम महज 136 रन पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज चेतन बिष्ट ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। सेना के सचिदानंद पांडे ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया तो दिवेश पठानिया ने तीन विकेट निकाले। दिन का खेल खत्म होने तक सेना ने अपनी दूसरी पारी में 127/4 रन बना लिए हैं।
गोवा बनाम जम्मू कश्मीर: गोवा ने 216/2 से आगे खेलते हुए दूसरे दिन स्नेहल सुहास कौथंकर 106*(193) के शतक की मदद से 422/7 रन बना लिए हैं। अमित वर्मा ने 71 और कप्तान सगुन कामत ने 57 रनों का योगदान दिया। जम्मू कश्मीर की तरफ से इरफान पठान, उमर नाजीर मीर, आमीर एजाज साफी ने दो-दो विकेट निकाले। जम्मू कश्मीर को मैच में अबतक एक बार भी बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है।
झारखंड बनाम हरियाणा: मैच के दूसरे दिन ही झारखंड ने हरियाणा को नौ विकेट से मात दे दी। पहले दिन हरियाणा को 81 रन पर ऑलआउट करने के बाद झारखंड का स्कोर 120/6 था। मैच के दूसरे दिन झारखंड की टीम 143 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद हरियाणा दूसरी पारी में भी 72 रन ही बना सकी। पहली पारी की बढ़त की मदद से महज 12/1 रन बनाकर झारखंड ने मैच को नौ विकेट से जीत लिया। हरियाणा के आशीष हुड्डा ने मैच में पांच विकेट हॉल लिया। इसके अलावा पुनीश मेहता को भी तीन विकेट मिले।
प्लेट ग्रुप
अरुणाचल प्रदेश बनाम मिजोरम: पहले दिन अरुणाचल प्रदेश के 220 रन पर ऑलआउट होने के बाद मिजोरम ने 92/3 रन बनाए थे। मैच के दूसरे दिन मिजोरम की पारी 142 रन पर सिमट गई। क्षितिज शर्मा और टेची डोरिया ने मिजोरम के 4-4 विकेट निकाले। दिन का खेल खत्म होने तक अरुणाचल प्रदेश ने 251/5 रन बना लिए हैं। मिजोरम पर उनकी कुल बढ़त अब 329 रन की हो गई है। पहली पारी में 49 रन पर आउट होने वाले क्षितिज शर्मा ने दूसरी पारी में 57 रन बनाए। मैदान पर कमशा यंगफो 53 और नीलम ओबी 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नागालैंड बनाम सिक्किम: नागालैंड के 179 पर ऑलआउट होने के बाद 120/5 से आगे सिक्किम ने मैच के दूसरे दिन खेलना शुरू किया। मिलिंद कुमार 224(215) ने 31 चौकों और तीन छक्कों की मदद से दोहरा शतक जड़ा। बिपुल शर्मा ने भी 100 गेद पर 90 रन की पारी खेली। सिक्किम की टीम 374 रन पर ऑलआउट हुई। मैच के पहले दिन पांच विकेट निकालने वाले पवन सुयाल ने दूसरे दिन सिक्किम के दो और विकेट निकाल सात विकेट हॉल अपने नाम किया। नागालैंड दूसरी पारी में 97/5 पर खेल रही है। वो अभी भी सिक्किम के स्कोर से 98 रन पीछे हैं। मैच में अभी दो दिन का खेल बचा है। ऐसे में उनकी हार लगभग तय नजर आ रही है।
पुडुचेरी बनाम मेघालय: गुरिंदर सिंह के चार विकेट की मदद से मेघालय ने पुडुचेरी को पहली पारी में 389 रन पर ऑलआउट किया। पहले दिन पारस डोगरा 101(169) के शतक के बाद दूसरे दिन कप्तान डी रोहित 138(321) ने भी अपना शतक पूरा किया। मेघालय की टीम ने पहली पारी में 161/6 रन बना लिए हैं। वो अभी मेघालय के स्कोर से 228 रन पीछे हैं। पुडुचेरी पंकज सिंह ने तीन और अक्षय जैन ने दो विकेट निकाले।
TRENDING NOW
उत्तराखंड बनाम मणिपुर: मणिपुर के 137 पर आलआउट होने के बाद 123/5 से आगे खेलते हुए उत्तराखंड मैच के दूसरे दिन 228 रन पर ऑलआउट हो गया। कप्तान रजत भाटिया ने 63 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। मणिपुर के थोकचोम किशन, बिश्वरजीत कॉन्थौजम ने 4-4 विकेट निकाले। दिन का खेल खत्म होने तक मणिपुर ने अपनी दूसरी पारी में 143/1 रन बना लिए हैं। मणिपुर के पास इस वक्त 52 रन की लीड है।