×

शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया 'विश्व रिकॉर्ड'

शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 132* रनों की पारी खेली

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Updated on - August 21, 2017 2:56 PM IST

शिखर धवन © AFP (File Photo)
शिखर धवन © AFP (File Photo)

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। भारत की जीत में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का अहम योगदान रहा। धवन ने 90 गेंदों में नाबाद 132 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही धवन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धवन भारत की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ लगातार 6 बार 50 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धवन के नाम अब श्रीलंका के खिलाफ लगातार 6 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ये भी पढ़ें: शिखर धवन ने सिर्फ 71 गेंदों में ठोका शतक, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

धवन से पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 6 पारियों में 50 से ज्यादा स्कोर नहीं किया था। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 6 पारियों में (94, 113, 79, 91, 125, 132) का स्कोर किया है और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। धवन से पहले नवजोत सिंह सिद्धू और मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम एक टीम के खिलाफ लगातार 5 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था।

TRENDING NOW

इसके अलावा धवन सिर्फ 71 गेंदों में शतक लगाकर श्रीलंका में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। धवन ने शानदार खेल दिखाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का 7वां शतक ठोका। धवन ने 71 गेंदों में 140 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। धवन ने शतक लगाने के दौरान 16 चौके और 2 छक्के ठोके। धवन अंत तक आउट नहीं हुए और उन्होंने 90 गेंदों में धमाकेदार नाबाद 132 रनों की पारी खेली। धवन ने अपनी पारी में 20 चौके और 3 छक्के जड़े।