×

टी10 लीग में हुआ सांसें थामने वाला मैच, मराठा अरेबियंस ने टीम श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

रिली रूसो ने नाबाद 49 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - December 15, 2017 10:03 PM IST

रिली रूसो © Getty Images
रिली रूसो © Getty Images

टी10 लीग के चौथे मैच में मराठा अरेबियंस ने टीम श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। टीम श्रीलंका की ओर से मिले 126 रनों के लक्ष्य को सहवाग की कप्तानी में खेल रही मराठा अरेबियंस ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। मराठा अरेबियंस की जीत के हीरो रहे रिली रूसो, जिन्होंने 6 छक्कों की मदद से सिर्फ 18 गेंद में नाबाद 49 रन बनाए। मराठा अरेबियंस अपना पहला मैच पख्तूंस से हार गई थी लेकिन दूसरा मैच जीत उसने टूर्नामेंट में वापसी कर ली।

टीम श्रीलंका की बल्लेबाजी
टीम श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 24 गेंद में नाबाद 37 रनों की पारी खेली। शेहान जयसूर्या ने 11 गेंद में ताबड़तोड़ 28 रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने 9 गेंद में 19 रन बनाए। रमित रंबुकवेला ने भी 10 गेंद में 22 रनों की पारी खेली। छोटी लेकिन तेज पारियों की बदौलत टीम श्रीलंका ने मराठा अरेबियंस को 126 रनों का लक्ष्य दिया।

मराठा अरेबियंस का जवाब
मराठा अरेबियंस की शुरुआत खराब रही, कामरान अकमल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। एलेक्स हेल्स ने ताबड़तोड़ 15 गेंद में 32 रन बनाए। वेन डर मर्व ने भी ताबड़तोड़ 14 गेंद में 25 रनों की पारी खेली। हालांकि रिली रूसो विकेट पर टिके रहे और उन्होंने ताबड़तोड़ 6 छक्के लगाकर 18 गेंदों में नाबाद 49 रनों की अहम पारी खेली।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/t10-league-2017-bengal-tigers-beat-punjabi-legends-by-3-wickets-670031″][/link-to-post]

TRENDING NOW

आखिरी ओवर में 16 रन
आखिरी 6 गेंद पर मराठा अरेबियंस को 16 रन चाहिए थे। कप्तान चांडीमल ने थिकशिला डी सिल्वा को गेंद थमाई। सिल्वा की पहली ही गेंद पर इमाद वसीम ने छक्का लगा दिया। दूसरी गेंद पर इमाद वसीम का कैच छूट गया और उन्होंने दो रन ले लिए। तीसरी गेंद पर सिल्वा ने इमाद वसीम को छका दिया। इसके बाद मराठा अरेबियंस को 3 गेंद में 8 रन चाहिए। चौथी गेंद पर महज एक ही रन बना। अब टीम श्रीलंका को 2 गेंद में 7 रन बचाने थे, लेकिन स्ट्राइक पर आए रिली रूसो ने मिडविकेट के ऊपर छक्का लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी गेंद पर मराठा अरेबियंस को 1 रन की जरूरत थी, लेकिन एक बार फिर रूसो ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।