×

गणतंत्र दिवस पर जहीर खान को पद्मश्री अवॉर्ड से किया गया सम्‍मानित

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 26, 2020 5:38 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को देश के सर्वोच्‍च नागरिक पुरुस्‍कार पद्मश्रीमश्री से नवाजा गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्‍हें यह अवॉर्ड दिया गया।

पढ़ें:- VIDEO: मार्टिन गप्टिल ने मैच के बाद ऑन कैमरा युजवेंद्र चहल को दी ऑन गाली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चार बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुकी मुंबई इंडियंस ने प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अपने क्रिकेट संचालन और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को बधाई दी है।

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर लिखा, “2011 विश्व कप विजेता और हमारे क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान को देश के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों में से एक प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई।”

पढ़ें:- गणतंत्र दिवस पर विराट एंड कंपनी ने दिया जीत का तोहफा, 7 विकेट से जीता भारत

TRENDING NOW

टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव (434 विकेट) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जहीर को भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं।