×

कॉमेंट्री करने के बाद सो रहे थे गांगुली और वॉर्न, सहवाग ने किया ट्रॉल

वीरेंद्र सहवाग चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - June 5, 2017 1:13 PM IST

सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग © Getty Images
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग © Getty Images

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, जो अपने जमाने में गेंदबाजों की रातों की नीदें उड़ा देते थे। उन्होंने पिछले एक साल में एक नया रूप अख्तियार कर लिया है। जहां उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज के दमपर सोशल मीडिया में एक बड़ा फैन बेस तैयार कर लिया है। मौजूदा समय में सहवाग चैंपियंस ट्रॉफी में कॉमेंट्री टीम के हिस्सा हैं। सहवाग अक्सर मैच के बीच में इक्का- दुक्का मजाकिया बात बोल देते हैं। जिससे माहौल खासा हल्का हो जाता है। सोमवार को सहवाग ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का मजाक उड़ाया।

ये दोनों भी कॉमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। ब्रेक के दौरान दोनों सो रहे थे और इसी बीच सहवाग ने इसी पर ही अपना ‘वन लाइनर’ मार दिया। सहवाग ने गांगुली और वॉर्नर की एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर डाली है जिसमें दोनों ब्रेक के दौरान सो रहे हैं। सहवाग लिखते है, “भविष्य का निर्माण सपनों से होता है। ये दोनों लीजेंड अब भी एक दूसरे के सपनों का पीछा करने के लिए समय जाया नहीं कर रहे हैं। सोने का मजा @SGanguly99 @ShaneWarne”

[ये भी पढ़ें: सहवाग ने गांगुली को बताया धीमा रनर, तो लग गया 100 मीटर रेस का ‘चैलेंज’]

TRENDING NOW

इसके पहले मैच के दौरान हंसी- मजाक करते हुए सहवाग ने गांगुली के करियर रिकॉर्ड पर चुटकी ली थी। सहवाग ने कहा था कि गांगुली अपने जमाने में तेजी से रन नहीं ले पाते थे। इसके कारण वह रन आउट होते थे और टीम का स्कोर भी प्रभावित होता था। इसके बाद तो गांगुली ने तेज पलटवार किया और उन्होंने सहवाग को तुरंत करारा जवाब देते हुए कहा, “मैंने आंकड़े निकलवाए हैं। सहवाग आपको पता है, मेरा विकटों के बीच दौड़ने का औसत 36% था जबकि आपका 24%, आप दर्शकों के बीच अफवाह फैलाते रहे हैं। यह गलत है।” इसके बाद दोनों ठहाके लगाकर हंसने लगे। वैसे सहवाग इसमें भी मजाक ढूंढने में पीछे नहीं रहे और कहा कि आपके आंकड़े निकलवाने के चक्कर में हमें दो ओवर और कॉमेंट्री करनी पड़ी।