This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने यूनिस खान
यूनिस खान के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद हैं। मियांदाद ने 8,832 रन बनाए हैं।
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - April 24, 2017 3:27 PM IST


पाकिस्तान के यूनिस खान 10,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। बाबर आजम (72) और यूनिस खान (58) की शतकीय साझेदारी के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 201 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में बनाए गए 286 रनों के आधार पर पाकिस्तान की टीम अब भी 85 रन पीछे है। टीम के कप्तान मिस्बाह उल-हक(5) और असद शफीक(5) नाबाद लौटे।
वेस्टइंडीज की पारी 286 रनों पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 54 के कुल योग पर अजहर अली(15) और अहमद शहजाद(31) के रूप में अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाने आए आजम और यूनिस ने तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर शैनन गैब्रिएल ने यूनिस को क्रेग ब्रैथवेट के हाथों कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
गैब्रिएल ने इसके बाद आजम को भी नहीं टिकने दिया और उन्हें बोल्ड आउट कर टीम का चौथा विकेट गिराया। आजम ने 201 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया, वहीं यूनिस ने 138 गेंदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्का मारा। आजम के आउट होने के बाद कप्तान मिस्बाह और शफीक ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट गंवाए बिना टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए गैब्रिएल ने दो और अल्जारी जोसेफ, जैसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिए। फुल क्रिकेट स्कोरकार्ड, पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज |
||||||
बल्लेबाज |
मैच |
पारी |
नॉट आउट |
रन |
औसत |
शतक |
यूनिस खान |
115 |
208 |
20 |
10,000 |
53.19 |
34 |
जावेद मियांदाद |
124 |
189 |
21 |
8,832 |
52.57 |
23 |
इंजमाम उल हक |
119 |
198 |
22 |
8,829 |
50.16 |
25 |
मोहम्मद यूसुफ |
90 |
156 |
12 |
7,530 |
52.29 |
24 |
सलीम मलिक |
103 |
154 |
22 |
5,768 |
43.70 |
15 |
जहीर अब्बास |
78 |
124 |
11 |
5,062 |
44.80 |
12 |
यूनिस खान के 10,000 रन बनाने तक अद्यतित(अपडेटेड) |
इससे पहले, इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश के कारण वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 11 ओवर का ही मैच खेल पाई और नौ विकेट के नुकसान पर 278 रन ही बना सकी। तीसरे दिन खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपने खाते में आठ रन ही जोड़ पाई और उसकी पहली पारी 286 रनों पर सिमट गई।
TRENDING NOW
पाकिस्तान के लिए इस पारी में मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक छह विकेट लिए, वहीं यासिर शाह को दो और मोहम्मद अब्बास, वहाब रियाज को एक-एक सफलता हासिल हुई। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है।