×

Happy Birthday Vinod Kambli: टॉप-5 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना मुश्किल, सचिन- कोहली आसपास भी नहीं

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विनोद कांबली का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, मगर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

Vinod kambi records

(Image credit- ICC X)

Vinod Kambli Top 5 records: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. विनोद कांबली का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, उन्होंने 17 टेस्ट के करियर में 54 की औसत से 1084 रन और 104 वनडे में 32 की औसत से 2477 रन बनाए. मगर इस खिलाड़ी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जो आज भी नहीं टूट सका है.

01. सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड

विनोद कांबली के नाम अभी भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड है, जब उन्होंने 14 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है. विनोद कांबली ने सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले एशियाई होने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन 2024 में श्रीलंका के कामिंडू मेंडिस ने इसे तोड़ा. (Image credit- ICC X)

02. दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय

विनोद कांबली टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं, उन्होंने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. विनोद कांबली ने 21 साल और 335 दिन की उम्र में ही यह कारनामा किया था. (Image credit- ICC X)

TRENDING NOW


03. सचिन से बेहतर है औसत

विनोद कांबली ने सिर्फ 17 टेस्ट खेले, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत (54.20) किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है. टेस्ट में सचिन तेंदुलकर का औसत 53.78 है. (Image credit- @vinodkambli349 X)

04. सबसे ज्यादा पारियां खेलकर जीरो पर आउट

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर काफी तेजी से आगे बढ़ा था, कांबली 59 पारियां खेलने तक एक बार भी जीरो पर आउट नहीं हुए थे, जो एक रिकॉर्ड है. (Image credit- ICC X)

05. तीन अलग-अलग जगहों पर लगातार पारियों में शतक

विनोद कांबली तीन अलग-अलग जगहों पर लगातार पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. ऐसा कारनामा किसी और बल्लेबाज ने आज तक नहीं किया है. (Image credit- ICC X)

trending this week