×

एक साथ न्यू ईयर मनाने की योजना बना रहे हैं विराट-अनुष्का

पिछले साल अनुष्का ने कहा था कि वह और विराट रिलेशनशिप में हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 29, 2015 10:43 AM IST

मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए  विराट-अनुष्का
मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए विराट-अनुष्का

नया साल दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलीब्रिटी अनुष्का शर्मा और उनके बॉयफ्रेंड विराट कोहली अपने नए  साल को मनाने के लिए जोरों शोरों से तैयारियां करने में व्यस्त हैं। हाल ही  में वीकेंड के दौरान विराट और अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट में एक साथ देखे गए। एयरपोर्ट पर अनुष्का केजुअल लुक में कैप लगाकर शानदार लुक में नजर आई और विराट कोहली भी रिप्ड जीन्स में गजब लग रहे थे। सूत्रों के हवाले से पता चला है  कि विराट और अनुष्का नए साल को एक साथ मनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक जानकारी पता नहीं लग पाई है कि वह कहां अपना न्यू ईयर मना रहे हैं। ये भी पढ़ें: साल 2015: वनडे क्रिकेट के पांच सफलतम बल्लेबाज

TRENDING NOW

विराट कोहली अक्सर विराट कोहली के साथ देखी जाती हैं। पिछले दिनों उनके विराट कोहली के संबंध में रिलेशनशिप  में होने को लेकर कथित तौर पर बातें की जा रही थी। बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकारते हुए खुद कहा था कि वह विराट के साथ रिलेशनशिप में हैं। साल 2014  में अपनी फिल्म ‘पीके’ के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने कहा था,”हम कुछ छुपा नहीं रहे हैं। हम दो आम इंसान रिलेशनशिप में हैं।”  तभी से कयास लगने शुरू हो गए हैं कि ये लव बर्ड्स कब एक  दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी भाग नहीं लिया था। अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 व 5 एकदिवसीय मैचों की श्रृंला में विराट कोहली नजर आएंगे। फिलहाल विराट कोहली अनुष्का के साथ अपने न्यू ईयर की तैयारियों में व्यस्त हैं। ये भी पढ़ें: वीडियो: वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली के सिक्स पैक एब्स पर की मजेदार टिप्पणी