×

धोनी हुए रिटायर तो पीछे खड़ी है छक्के जड़ने वाले विकेटकीपर्स की फौज

इंडियन प्रीमियर लीग में इस समय कई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो छक्के लगाने में माहिर है। वह भले ही धोनी जितने आक्रमक फिनिशर नहीं हों लेकिन पावर हिटिंग जरूर करना जानते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 10, 2018 7:14 PM IST

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के छक्के लगाने की क्षमता से हर कोई वाकिफ है। धोनी ने भारतीय विकेटकीपिंग का स्टाइल बिल्कुल बदल कर रख दिया है। लंबे-लंबे छक्के लगाने की जो काबिलियत धोनी में है वैसा होना को मुमकिन नहीं पर युवाओं ने भी भरपूर उम्मीद जगाई है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/watch-how-mumbai-indian-celebrated-ishan-kishans-match-winning-knock-710679″][/link-to-post]

इंडियन प्रीमियर लीग में इस समय कई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो छक्के लगाने में माहिर है। वह भले ही धोनी जितने आक्रमक फिनिशर नहीं हों लेकिन पावर हिटिंग जरूर करना जानते हैं।

ऋषभ पंत

दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत लंबे-लंब छक्के लगाने में माहिर है। इस आईपीएल सीजन में पंत ने 10 मुकाबलों में 393 रन बनाए हैं जिसमें कुल 20 छक्के लगाए हैं।

लोकेश राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इस आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। 10 मैचों में 58 की औसत से 471 रन बटरने वाले राहुल ने अब तक 19 छक्के मारे हैं।

ईशान किशन

मुंबई इंडियंस के लिए बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईशान किशन ने आतिशी पारी खेलते हुए 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। इस पारी में कुलदीप यादव की गेंद पर उन्होंने लगातार चार छक्के मारे। अब तक इस सीजन उनके छक्कों की संख्या 15 तक पहुंच चुकी है।

दिनेश कार्तिक

TRENDING NOW

आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे दिनेश कार्तिक भी काफी आक्रमक बल्लेबाज हैं। हाल ही में निदाहस ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगा भारत को जीत दिलाई थी। इस आईपीएल जिम्मेदारी से खेल रहे कार्तिक ने 9 छक्के मारे हैं।